best news portal development company in india

जनपद की पांच समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी को दिया गया ज्ञापन

SHARE:

फर्रुखाबाद, आरोही टुडे न्यूज, आलोक शुक्ला की रिपोर्ट – आज जनपद से जुड़े पांच मांगो को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को दिया गया ज्ञापन में प्रथम मांग के रूप में लंबी दूरी की ट्रेनों का ठहराव फतेहगढ़ रेलवे स्टेशन पर किए जाने की मांग की गई नंबर दो धरमपुर में पूर्व में प्रस्तावित बाईपास को निकलवाने के लिए रेल मंत्री को संबोधित ज्ञापन अलग से दिया गया ज्ञापन में कहा गया कि यदि यह बाईपास फ्लाई ओवर या अंडरपास के रूप में बन जाएगा तो शहर के देवरामपुर क्रॉसिंग आईटीआई चौराहा ठंडी सड़क लाल गेट तिराहा मंडी रोड आदि पर लगने वाला जाम खत्म हो जाएगा और लोगों को बड़ी सुविधा भी मिलेगी फर्रुखाबाद में चाइनीस मांझा के लिए प्रशासन से अभियान चलाकर इसको बंद करने की मांग की गई और बेचने वालों को विरुद्ध कठोर से कठोर कार्रवाई की मांग की है शहर में घूम रहा है आवारा पशु कुत्ता बंदर इत्यादि की तरह पकड़ कर आकर इनको जंगलों में छोड़ने की बात की गई इसके अलावा फर्रुखाबाद शहर के बच्चों के खेलने के लिए एक खेल का मैदान दिए जाने की मांग की गई।

फर्रुखाबाद विकास मंच के जिलाध्यक्ष भईयन मिश्रा ने कहा कि फर्रुखाबाद में चाइनीस मांझा खुलेआम भेजा जा रहा है जिससे आए दिन लोग गंभीर रूप से घायल हो रहे हैं मान्य में फंसकर पशु पक्षियों की भी मौत हो रही है इसलिए आवश्यक है कि पर तत्काल इस पर रोक लगे दोषी लोगों के विरुद्ध कठोर से कठोर कार्रवाई हो यदि प्रशासन जल्द से जल्द कार्रवाई नहीं करता है तो हम लोग आंदोलन करने को बाध्य होंगे क्योंकि यह पूरे शहर के लिए घातक आयोग को किसी भी सूरत में शहर के अंदर बिकने नहीं दिया जाएगा वरिष्ठ अधिवक्ता लक्ष्मण सिंह ने कहा कि घारमपुर पर फ्लाईओवर बनना बहुत जरूरी है, क्योंकि बहुत सा ट्रेफिक इस फ्लाईओवर के बनने से शहर को जाम से मुक्ति मिलेगी और फतेहगढ़ में लंबी दूरी की ट्रेनों के रुकने से आम जनता को बहुत राहत मिलेगी वरिष्ठ समाजसेवी एवं पूर्व मीडिया प्रभारी भारतीय जनता पार्टी मुकेश सक्सेना ने कहा कि पूरे शहर में खुलेआम चारों तरफ आवारा जानवर कुत्ते और बंदरों के आतंक से आम जनता का जीना हराम हो गया है जिम्मेदार नगर पालिका परिषद अपने कर्तव्य से आंख मूंद के बैठी है आए दिन लोग इन जानवरों और कुत्तों का शिकार होते हैं यदि नगर पालिका ने जल्द से जल्द इन पर रोक ना लगाई तो जनता सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेगी आज ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से कुंवर सिंह यादव महामंत्री वार एसोसिएशन, कर्मचारी महासंघ के पूर्व अध्यक्ष राकेश सारस्वत, कोमल पांडे विभाग अध्यक्ष राष्ट्रीय बजरंग दल, नरेश यादव पूर्व महामंत्री वार एसोसिएशन,राकेश सक्सेना, विद्यानंद आर्य, राम मोहन भल्ला, निशु दुबे पूर्व सभासद, राहुल दीक्षित गुड्डा, प्रशांत मिश्रा नरसिंह राजपूत मनोज दिवाकर लवी सक्सेना,, श्याम मोहन शुक्ला, विनीत कटियार, आयुष सक्सेना, सुनील बाजपेई, सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Leave a Comment