best news portal development company in india

डॉ. अरशद मंसूरी ने चंदौली के बीएलओ द्वारा फर्जीवाड़ा कर उनका वोट मैपिंग किए जाने की शिकायत की

SHARE:

डॉ. मंसूरी ने उक्त प्रकरण को गम्भीरता से लेते हुए सुधार कराने एवं दोषियों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही किए जाने की मांग की।

फर्रुखाबाद :- भाजपा कानपुर बुंदेलखंड के क्षेत्र के वरिष्ठ नेता डॉ. अरशद मंसूरी पुत्र श्री अल्लादीन (पूर्व पोस्टमास्टर) निवासी फर्रुखाबाद जनपद के कायमगंज ने उपजिलाधिकारी कायमगंज को शिकायत पत्र सौंप अवगत कराया है कि वह फर्रुखाबाद जनपद की 192-विधानसभा कायमगंज के मोहल्ला- नई बस्ती के स्थाई निवासी है। उनका वोट (एपिक संख्या UPK 2957694) 2003 की वोटर लिस्ट में दर्ज है, जिसका एसआईआर फार्म बीती 18 नवम्बर को बीएलओ प्रताप को भरकर जमा किया था, जिसकी रिसीविंग उनके पास मौजूद है। एसआईआर फार्म के साथ निर्वाचक नामावली-2003 भी प्रमाण के बतौर संलग्न की थी। परसों बीएलओ प्रताप के द्वारा उन्हें ज्ञात हुआ कि उनके वोट की मैपिंग जनपद चन्दौली की 383-चकिया विधानसभा की बीएलओ सफीना के द्वारा फर्जी तरह से पहले ही का जा चुकी है, जोकि डॉ. अरशद मंसूरी के साथ धोखाधड़ी, फ्रांड एवं घोर लापरवाही को दर्शाती है। डॉ. अरशद मंसूरी ने बताया कि परसों ही इसकी शिकायत जिलाधिकारी फर्रुखाबाद एवं चुनाव आयोग को ट्वीट के माध्यम से की थी तथा कल इस प्रकरण की शिकायत तहसीलदार कायमगंज विक्रम सिंह चाहर से की है। डॉ. मंसूरी ने उक्त प्रकरण को गम्भीरता से लेते हुए सुधार कराने एवं दोषियों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करने की मांग की है।

Leave a Comment