
फर्रुखाबाद, आरोही टुडे न्यूज, आलोक शुक्ला की रिपोर्ट – आज राष्ट्रवादी नव निर्माण दल के राष्ट्रीय महासचिव का आगमन जनपद में हुआ जिसमें राष्ट्रीय नव निर्माण दल से पधारे राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक त्यागी संगठन के राष्ट्रीय स्तर के कार्यकर्ता सहित आधा दर्जन प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारियों के साथ बैठक हुई, राष्ट्रवादी नव निर्माण दल के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक त्यागी ने ब्राह्मणों के हित में अपने विचार रखे और उन्होंने कहा कि आज की सरकारें ब्राह्मणों को सिर्फ खानापूर्ति समझ कर अपना काम निकाल रही है,जबकि प्रदेश और देश स्तर पर सरकार की ताजपोशी करने में सदैव से ब्राह्मणों का अहम योगदान रहा है,उन्होंने कहा कि 2012 से पहले ब्राह्मण समाज का शत प्रतिशत योगदान भाजपा पार्टी के लिए किया गया और आज तक ब्राह्मण समाज अपना समर्थन पार्टी को देता आया है, और इसका उदाहरण है कि जैसे भाजपा पार्टी को एक पेड़ के जैसे ब्राह्मणों ने सींचा लेकिन जब फल खाने की बात आई तो वर्तमान सरकार ने ब्राह्मण समाज को फल खाने से वंचित कर दिया और उसके बदले में क्या मिला यह सभी जानते हैं, उन्होंने कहा कि पार्टी को सत्ता में आने के बाद ब्राह्मणों का शोषण और तेजी से हुआ और आज मुझे लगता है कि उत्तर प्रदेश में कोई यदि दलित है तो वो सिर्फ ब्राह्मण समाज है,उन्होंने ब्राह्मण समाज के हित में वर्तमान सरकार को चेताने की बात कही,उन्होंने ब्राह्मण समाज के युवाओं को जागरूक करते हुए कहा कि आप स्वयं की ताकत को पहचानो और कोई भी ऐसा कार्य न करें कि जिससे समाज उन पर उंगली उठा सके। उन्होंने कहा कि हमारा युवा जब जागृत होगा तभी हमारे समाज का उत्थान होगा।

इस अवसर पर जिले के समस्त ब्राह्मण समाज के लोग उपस्थित रहे,जिसमें अशोक मिश्रा,एड० बृजेश मिश्रा,शिवेंद्र बाजपेई, विपिन अवस्थी एड०,अभिषेक दुबे,सचिन दुबे,पवन मिश्रा,विजय शुक्ला,पंकज अवस्थी,अनुज दुबे,अभय मिश्रा,विकास बाजपेई,अखिलेश अवस्थी,श्याम अवस्थी, डॉ० मिथिलेश पाठक सहित ब्राह्मण समाज के सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।



