best news portal development company in india

अल्पसंख्यक समाज के होनहारों का होंगा 18 दिसंबर को सम्मान

SHARE:

फर्रुखाबाद, आरोही टुडे न्यूज, आलोक शुक्ला की रिपोर्ट -:- देश के प्रथम मुस्लिम देहदानी एवं भाजपा कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के नेता डॉ अरशद मंसूरी ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 18 दिसंबर गुरुवार को कमालगंज के शेखपुर में आयोजित अल्पसंख्यक दिवस समारोह में संगोष्ठी के साथ-साथ गरीबों एवं महिलाओं को कम्बल वितरित किये जायेंगे! कार्यक्रम को भव्य रूप देने के लिए तैयारियां जोरों पर हैं! यहीं नहीं कार्यक्रम में स्टॉल लगाकर सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध करवाई जायेगी और मशहूर जादूगर के. एस. गोगा जादू की विभिन्न कलाओ के माध्यम से सरकारी योजनाओं का प्रचार- प्रसार भी करेंगे!
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी जितेंद्र कुमार ने अवगत कराया कि अल्पसंख्यक अधिकार दिवस पर अल्पसंख्यक समाज के एक दर्जन होनहारों को सम्मानित किया जायेगा एवं SIR की बृहद जानकारी देकर अल्पसंख्यको को जागरूक भी किया जायेगा!
समाजसेवी डॉ अरशद मंसूरी ने अधिक जानकारी देते हुए बताया कि उपरोक्त कार्यक्रम में शिरकत हेतु उपजिलाधिकारी सदर, डाक अधीक्षक दीन बंधु पाण्डेय, पुलिस क्षेत्राधिकारी, सहायक आयुक्त-उद्योग सोनाली सिंह, खण्ड विकास अधिकारी, समाज कल्याण अधिकारी रेनू यादव, नायब तहसीलदार अनवर हुसैन को निमंत्रण पत्र भेजा गया हैं! अल्पसंख्यक अधिकार दिवस समारोह 18 दिसंबर को प्रात: 10 बजे आयोजित होंगा।

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
और पढ़ें