best news portal development company in india

जिला युवा अधिकारी शिखर रस्तोगी के नेतृत्व में जरूरतमंद भट्टे पर काम करने वाले लोगों के बीच कपड़े, नमकीन ,बिस्किट और मिठाई वितरित की

SHARE:

फर्रुखाबाद, आरोही टुडे न्यूज, आलोक शुक्ला की रिपोर्ट – नए साल के अवसर पर माय भारत युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में जिला युवा अधिकारी शिखर रस्तोगी जी के नेतृत्व में एक विशेष सामुदायिक सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में युवाओं ने मिलकर जरूरतमंद भट्टे पर काम करने वाले लोगों के बीच कपड़े, नमकीन बिस्किट और मिठाई वितरित की।

इस अवसर पर शिवम मिश्रा, नितिन गुप्ता, वैभव सक्सेना, आकाश सेवा और पांचाल नागरी टीम के सदस्य विशेष रूप से उपस्थित रहे। जिला युवा अधिकारी शिखर रस्तोगी ने कहा कि सेवा भाव से बढ़कर कुछ नहीं है, और इस तरह के कार्यक्रमों से हमें समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी का एहसास होता है। पांचाल नागरी संस्थापक राहुल वर्मा ने कहा कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी सदस्यों का सहयोग और समर्पण सराहनीय रहा और कार्यक्रम की व्यवस्था रचना ने संभाली। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने नए साल की शुरुआत में समाजसेवा के इस कार्य को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। इस कार्यक्रम के माध्यम से माया भारत युवा कार्यक्रम ने एक बार फिर से समाज के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को प्रदर्शित किया है। हमें उम्मीद है कि इस तरह के और भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे जो समाज के विभिन्न वर्गों को एक साथ लाने में मदद करेंगे

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
और पढ़ें