best news portal development company in india

भगवा भारत रक्षा दल ने अभिनेता शाहरुख खान का पोस्टर जलाकर विरोध प्रकट किया

SHARE:

कायमगंज,फर्रुखाबाद, आरोही टुडे न्यूज, आलोक शुक्ला की रिपोर्ट –
भगवा भारत रक्षा दल के कार्यकर्ता प्रदेश कार्यालय सब्जी मंडी जवाहरगंज में एकत्रित हुए और 9 करोड़ 20 लाख में शाहरुख खान अभिनेता द्वारा खरीदे गए बांग्लादेशी खिलाड़ी जिसे आईपीएल में खिलाने के लिए खरीदा है वह खिलाड़ी मुस्तफिजुर रहमान है इस खिलाड़ी के खेलने के विरोध में भगवा भारत रक्षा दल फिल्म अभिनेता शाहरुख खान का पोस्टर जलाकर विरोध प्रकट करता है वह केंद्र सरकार से भगवा भारत रक्षा दल मांग करता है कि जिस बांग्लादेश में हिंदुओं का कत्लेआम हो रहा है उस देश का खिलाड़ी भारत में नहीं खेल सकता।

इसे भारत की पवित्र भूमि पर ना लाया जाए जबकि उक्त प्रकरण का पूरे भारत में विरोध हो रहा है इसके बावजूद भी खेल मंत्रालय ने अगर इसे खिलाया तो देश में उग्र आंदोलन होने से रोका नहीं जा सकता।
इस मौके पर भगवा भारत रक्षा दल के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप सक्सेना,अनूप चौबे, शिवमंगल कौशल,रिंकू कौशल, अमित वर्मा,पप्पू गुप्ता,सत्यनाथ मिश्रा, शानू, जय कुमार,सनी शर्मा,भूरे यादव, डॉक्टर राजेश शर्मा आदि मौजूद रहे।

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
और पढ़ें