best news portal development company in india

भारत विकास परिषद महीयसी महादेवी शाखा की महिला सदस्यों ने चाय एवं बिस्कुट वितरित किए

SHARE:

फर्रुखाबाद, आरोही टुडे न्यूज, आलोक शुक्ला की रिपोर्ट – भारत विकास परिषद, महीयसी महादेवी शाखा की महिला सदस्यों ने चाय एवं बिस्कुट के पेकेट वितरित किए।


महीयसी महादेवी शाखा की महिला सदस्यों द्वारा शाखा सदस्य मुकेश सक्सेना एडवोकेट के फतेहगढ़ चौराहा स्थित आवास के सामने स्टॉल लगाकर सांय 5 .00 बजे से सांय 6.30 बजे तक राहगीरों को चाय एवं बिस्कुट पेकेट का वितरण किया। शीत लहर से कपकपाती सर्दी में राहगीरों, ई रिक्शा एवं टेंपो चालकों के साथ ही कोचिंग जाते हुए विद्यार्थियों ने गर्म चाय पीकर साथ ही बिस्कुट खाकर राहत महसूस की।

चाय वितरण में अनुराधा सक्सेना, चित्रांशी काव्या, अंजना सक्सेना, ऋचा सक्सेना, मीरा दीक्षित एवं प्रीति रायजादा के साथ ही छोटी बच्ची पीहू ने सभी राहगीरों को बुला बुला कर एवं ई रिक्शा आदि में बैठी सवारियों को चाय बिस्कुट पेकेट भेंट किए वहीं प्रभाष दीक्षित, मुकेश सक्सेना , राजवेंद्र सक्सेना, देव कुमार शर्मा, महिप खरे, राकेश सक्सेना , पंकज वर्मा, राम मोहन भल्ला, दिव्यांश, एवं प्रांतीय महासचिव आलोक रायजादा आदि का सहयोग रहा।

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
और पढ़ें