best news portal development company in india

छोटे लोहिया की पुण्यतिथि पर ब्राह्मणमय हुआ सपा कार्यालय, सपा नेता बोले बनेगी सरकार

SHARE:

फर्रुखाबाद, आरोही टुडे न्यूज, आलोक शुक्ला की रिपोर्ट – आज समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्य, समाजवादी चिंतक, भूतपूर्व केंद्रीय मंत्री एवं छोटे लोहिया के नाम से विख्यात श्रद्धेय श्री जनेश्वर मिश्र जी की पुण्यतिथि के अवसर पर जिलाध्यक्ष  चंद्रपाल सिंह यादव की अध्यक्षता में श्रद्धांजलि सभा/गोष्ठी आयोजित कर उनके चित्र पर माल्यार्पण किया गया साथ ही श्रद्धेय मिश्र जी के जीवन मूल्यों, सिद्धांतों एवं समाजवादी आंदोलन में उनकी भूमिका पर चर्चा की गई। समाजवादी पार्टी के जिला सचिव एवं सब प्रवक्ता राधेश्याम सविता ने बताया कि इस मौके पर जिलाध्यक्ष  चंद्रपाल सिंह यादव ने कहा कि आदरणीय जनेश्वर मिश्र जी समाजवादी पार्टी के मजबूत स्तंभ थे समाज के शोषित वंचित और गरीब वर्ग के सच्चे हितैषी बनाकर उन्होंने सदैव आवाज बुलंद की हमारे माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी के लिए राजनीतिक गुरु की भूमिका निभाई समाजवादी आंदोलन को मजबूत बनाए रखने के लिए युवा नेतृत्व देने के लिए अखिलेश जी के नाम पर नेताजी को सहमत करने वाले आदरणीय मिश्र जी ही थे, जनेश्वर मिश्र जी के रहते हुए शायद ही ऐसा कोई निर्णय नेताजी ने लिया हो जिसमें उनकी राय न ली हो, नेताजी उनका इतना सम्मान करते थे कि उनकी बिना सहमति के नेताजी कोई काम नहीं करते थे। आज इस अवसर पर हम पूरे जिले के समाजवादियों की तरफ से आदरणीय मिश्रा जी के चरणों में विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हें शत-शत नमन करते हैं।
जिला महासचिव इलियास मंसूरी ने मंच का संचालन करते हुए कहा कि वर्तमान समाजवादी आंदोलन के नेतृत्व की नींव आदरणीय जनेश्वर मिश्र जी ने ही रखी थी हम सब उनके सिद्धांतों और पद-चिन्हों पर चलकर इस आंदोलन को मजबूत करेंगे और आगे बढ़ाएंगे यही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
कार्यक्रम प्रभारी एवं प्र.सदस्य जिला पंचायत फर्रुखाबाद मनोज मिश्रा ने कहा कि हमारे समाज के धरोहर, दूरदर्शी एवं अद्वितीय प्रतिभा के धनी थे उनके मूल्यवान विचार ही आज हम सबकी धरोहर हैं, आज हम सब उनके विचारों और सिद्धांतों को लेकर चलेंगे। समाजवादी पार्टी के मा0 राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी जब इस प्रदेश के मुख्यमंत्री थे तो उन्होंने उनके सम्मान में भारत ही नहीं बल्कि एशिया का सबसे बड़ा पार्क लखनऊ के गोमती नगर में बनवाया और उनकी हर पुण्यतिथि और जयंती के अवसर पर उस पार्क में जाकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हैं मिश्रा जी के प्रति उनका यह प्रेम दर्शाता है कि उनके जीवन में आदरणीय जनेश्वर मिश्र जी के विचार कितने महत्वपूर्ण हैं हम सब लोग इस मौके पर यही कहना चाहेंगे कि आज के समय में जब चारों तरफ हमारे सम्मान और व्यवस्थाओं का हृास हो रहा है तब हमें जनेश्वर मिश्र जैसे योद्धा और उनके विचारों की जरूरत है इसलिए हम सब आज यह प्रण लेते हैं कि आने वाले समय में जनेश्वर मिश्र जी के आंदोलन को मजबूत करेंगे और समाजवादी सरकार बनाएंगे।


इस मौके पर जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव एवं जिला महासचिव इलियास मंसूरी ने एक दर्जन वरिष्ठ ब्राह्मणों का माल्यार्पण कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान जिला सचिव धीरज मिश्रा, जिला सचिव शैलेश अवस्थी, जिला सचिव विनीत परमार, ब्लॉक अध्यक्ष बढ़पुर मुख्तार आलम, जिला सचिव रामपाल सिंह यादव, ब्लॉक अध्यक्ष राजेपुर रुकमंगल सिंह, विनय कुमार दीक्षित, आशीष अवस्थी, रामदेव चतुर्वेदी, पंकज शुक्ला, शांति स्वरूप तिवारी, अनिल तिवारी, आकाश पाठक, मनोज तिवारी, हरिओम शुक्ला, संदीप मिश्रा, शुभम अग्निहोत्री, ऋषभ दीक्षित, रामबाबू मिश्रा, हरिशंकर मिश्रा, हृदेश अग्निहोत्री, विजय सोमवंशी, कार्यालय प्रभारी विवेक भारद्वाज एवं सैकड़ों की संख्या में पदाधिकारी कार्यकर्ता समाजवादी जन उपस्थित रहे।

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
और पढ़ें