best news portal development company in india

भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर की स्मृतियां पीडीए परिवार की धरोहर:- अखिलेश कटियार

SHARE:

फर्रुखाबाद, आरोही टुडे न्यूज, आलोक शुक्ला की रिपोर्ट – आज समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर जिला अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव की अध्यक्षता में भारत रत्न, महान समाजवादी चिंतक, बिहार के भूतपूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय श्री कर्पूरी ठाकुर जी की जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा/गोष्ठी का आयोजन किया गया।
समाजवादी पार्टी के जिला सचिव स.प्रवक्ता राधेश्याम सविता ने बताया इस मौके पर आदरणीय श्री कर्पूरी ठाकुर जी के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए एवं कर्पूरी ठाकुर जी के विचारों सिद्धांतों सामाजिक मूल्यों तथा समाजवादी आंदोलन के प्रति उनकी भूमिका पर चर्चा की गई।
इस मौके पर राष्ट्रीय सचिव अखिलेश कटियार ने कहा कि श्रद्धेय श्री कर्पूरी ठाकुर जी की स्मृतियां इस पीडीए परिवार की धरोहर हैं। उनके ही पद चिन्हों पर चलकर जिस तरह समाजवादी आंदोलन को आदरणीय नेताजी, लालू जी एवं शरद यादव जी ने मजबूत करने का काम किया था, आज उसी परंपरा का निर्वहन करते हुए इस आंदोलन को हम सब लोग माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी के नेतृत्व में इस आंदोलन को मजबूती देने का काम कर रहे हैं।
जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने कहा कि भारत रत्न आदरणीय श्री कर्पूरी ठाकुर जी ने आजाद हिंदुस्तान में सबसे पहले अपने मुख्यमंत्री कार्यकाल में बिहार प्रदेश में पिछड़े वर्ग को आरक्षण दिया था उनके इस फार्मूले के बाद देशव्यापी आंदोलन हुए और समूचे देश में पिछले वर्गों को उनकी हिस्सेदारी मिली।


इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष अजीत यादव, जिला महासचिव इलियास मंसूरी, जितेंद्र यादव सिरौली, ब्लॉक अध्यक्ष बढ़पुर मुख्तार आलम, जिला सचिव शिव शंकर शर्मा आदि ने भी विचार व्यक्त किए।
इस मौके पर जिला अध्यक्ष यूथ ब्रिगेड इजहार खान मुजाहिद अंसारी महानगर अध्यक्ष अल्पसंख्यक सभा, अरविंद कश्यप जिला अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ, विमलेश यादव, नीतू राजपूत, राकेश गुप्ता, प्रशांत कुमार, शिवम पटेल कार्यालय प्रभारी विवेक भारद्वाज आदि पदाधिकारी कार्यकर्ता समर्थक मौजूद रहे।

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
और पढ़ें