best news portal development company in india

सिर्फ आंकड़ों का बजट” कोई नया विजन या ठोस पहल नजर नहीं आ रही – नन्दकिशोर दुवे ‘वन्देमातरम

SHARE:

फर्रुखाबाद , आरोही टुडे न्यूज, आलोक शुक्ला की रिपोर्ट – समाजवादी पार्टी के जिला सचिव नन्दकिशोर दुवे वन्देमातरम ने आज पेश हुए यूपी के बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह पूरी तरह से “सिर्फ आंकड़ों का बजट” है, इसमें कोई नया विजन या ठोस पहल नजर नहीं आ रही। नौजवानों, किसानों, महिलाओं, कानून व्यवस्था, स्वास्थ्य, बेरोजगारी और शिक्षा जैसे अहम मुद्दों पर सरकार ने कोई ठोस प्रावधान नहीं किया है। नन्दकिशोर दुवे वन्देमातरम ने मेधावी छात्राओं को स्कूटी देने के लिए 400 करोड़ रुपये के प्रावधान पर सवाल उठाते हुए कहा कि पिछले वर्ष भी इसी मद में 400 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया था, लेकिन धरातल पर कहीं स्कूटी वितरण नजर नहीं आया। उन्होंने पूछा कि जब पिछला बजट खर्च ही नहीं हुआ तो फिर उसी योजना के लिए दोबारा बजट का प्रस्ताव क्यों लाया गया। सरकार बजट खर्च नहीं कर पा रही और हर साल सिर्फ नया बजट पेश कर रही है। नन्दकिशोर दुवे वन्देमातरम ने आगे कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर हैं उत्तर प्रदेश मे बिजली, थाना,तहसील,उपनिबंधक कार्यालय,आदि सभी सरकारी बिभागो मे बगैर रिश्वत के कोई काम नहीं हो रहा हैं इस बजट मे भ्रष्टाचार खत्म के लिए कोई बजट नहीं हैं और ना ही महंगाई जैसे मुद्दों कोई बजट हैं इस बजट में आम लोगों को राहत देने वाला कोई बड़ा कदम नहीं उठाया गया है।

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
और पढ़ें