best news portal development company in india

भारतीय कृषक एसोसिएशन द्वारा किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर 12 सूत्रीय ज्ञापन दिया गया

SHARE:

कायमगंज, फर्रुखाबाद, आरोही टुडे न्यूज, आलोक शुक्ला की रिपोर्ट – आज भारतीय कृषक एसोसिएशन द्वारा किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर 12 सूत्रीय ज्ञापन तहसीलदार कायमगंज को दिया ज्ञापन में कहा गया कि खटीक समाज अनुसूचित जाति के अंतर्गत आता है उनके बच्चों की पढ़ाई नौकरी तथा विभिन्न योजनाओं को लाभ के लिए जाति प्रमाण पत्र की आवश्यकता होती है तहसील कायमगंज द्वारा तहसीलदार लेखपाल द्वारा जाति प्रमाण पत्र नहीं बना रहे हैं उत्तर प्रदेश में अन्य राज्यों की तरह आलू मंडी टैक्स समाप्त किया जाए जनपद फर्रुखाबाद में बिना लाइसेंस के दवा खाना चल रहे हैं दूषित खान-पांन से लोगों का स्वास्थ्य संकट में पड़ रहा है मिलावटी घी तेल दूध दही पनीर व मसाले के कृत्रिम रंग को प्रयोग अत्यधिक हो रहा है जिसे उल्टी दस्त जैसे विभिन्न बीमारियों फैल रही है वही कायमगंज के विद्युत आने जाने का कोई समय नहीं है रोस्टर के अनुसार बिजली दी जाए je जावेद को तत्काल हटाया जाए शराबी प्रवृत्ति का है अवैध वसूली कर रहा है।


जल निगम की लाइन में दूषित पेयजल सप्लाई किया जा रहा है कायमगंज के फुटपाथों पर अवैध कब्जा है पैदल निकलना मुश्किल है नगर पालिका EO अवैध वसूली करा रहा हैं मोहल्ला जवाहरगंज में विसाती बाजार सब्जी मंडी कपड़ा रेडीमेड कपड़ों के कपड़ों का व्यापार होता है आने जाने वाली महिला पुरुष को असुविधा हो रही है पेशाब घर बनवाया जाए वही आवारा पशुओं कटकने बंदरों को पकड़वाया जाए मोहल्ला जवाहरगंज कायमगंज में शॉपिंग कंपलेक्स है बारात घर है निर्माण के बाद आज तक नगर पालिका द्वारा रंगाई सफाई मरम्मत नहीं कराई गई सुधा गंगवार के मकान के पीछे पानी की टंकी ही में बहुत भारी यूकेलिप्टस का पेड़ है जिसमें पेड़ की टहनियों पत्ते टूट कर गिरते हैं बड़ी घटना से इनकार नहीं किया जा सकता है उक्त पेड़ को तत्काल कटवाया जाए यदि मांग पत्र पर कार्रवाई नहीं होती है तो जिला मुख्यालय पर बहुत बड़ा धरना प्रदर्शन होगा उसके लिए शासन प्रशासन जिम्मेदार होगा ।

Leave a Comment