best news portal development company in india

प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य शुभम तिवारी (एडवोकेट) द्वारा ईदगाह में नमाजियों पर पुष्पवर्षा कर किया गया स्वागत

SHARE:

फर्रुखाबाद, आरोही टुडे न्यूज, आलोक शुक्ला की रिपोर्ट – आज प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य एवं पूर्व प्रत्याशी विधानसभा अमृतपुर ,शुभम तिवारी (एडवोकेट) द्वारा ईद की नमाज के उपरांत ईदगाह पर फर्रुखाबाद जामा मस्जिद पेश इमाम जनाब मोअज्जम अली साहब का माला पहनाकर इस्तकबाल किया एवं ईदगाह पर आए हुए नमाजी भाइयो का पुष्पवर्षा कर के स्वागत किया गया।


ईद के इस कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस नेता शुभम तिवारी एवं उपस्थित कांग्रेसजनों ने नमाजी भाइयो से गले मिल कर ईद की बधाई दी एवं हमेशा इस भाईचारे को बनाये रखने की दुआ की।


कार्यक्रम में प्रदेश सचिव पिछड़ा वर्ग मो0 इमरान अंसारी, जिलाध्यक्ष विकलांग सभा मो0 मेराजुद्दीन ,प्रदेश सचिव सोशल मीडिया अर्चित कश्यप, विपिन प्रजापति ,दिलीप यादव, विरजु, कृतार्थ तिवारी ,शिवकुमार, शिवम आदि कांग्रेसीजन उपस्थित रहे।

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
और पढ़ें