best news portal development company in india

भगवान परशुराम जयंती पर विश्व हिंदू महासंघ के तत्वाधान में भव्य आयोजन

SHARE:

 

फर्रुखाबाद, आरोही टुडे न्यूज – आलोक शुक्ला की रिपोर्ट – भगवान परशुराम जयंती के पावन अवसर पर विश्व हिंदू महासंघ, फर्रुखाबाद के तत्वाधान में डॉ. ओम प्रकाश गुप्ता (ओ.पी. गुप्ता) मॉडल अल्ट्रासाउंड सेंटर, फर्रुखाबाद एक भव्य एवं ऐतिहासिक कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कानपुर मंडल अध्यक्ष हरदीप सिंह सहगल रहे। विशिष्ट अतिथि जिला अध्यक्ष अरविंद शुक्ला एवं कानपुर मंडल अध्यक्ष सुनीता अग्निहोत्री रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता अधिवक्ता अजय त्रिवेदी ने की तथा मुख्य वक्ता नामित सभासद विकास पांडे रहे। कार्यक्रम का संचालन वैभव सोमवंशी युवा कवि एवं जिला उपाध्यक्ष मोहित दीक्षित द्वारा किया गया कार्यक्रम के दौरान पत्रकार आनंद प्रकाश गुप्ता मुन्ना गुप्ता (भजन सम्राट) ने भजनों की प्रस्तुति देकर उपस्थित जनसमूह को भावविभोर कर दिया। पत्रकार उमाशंकर गुप्ता द्वारा मुख्य अतिथि को राधा-कृष्ण का चित्र भेंट कर सम्मानित किया गया तथा दिव्यांशु मिश्रा (देवू) एवं वैभव मिश्रा (विभु) ने मंचासीन अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस अवसर पर डॉ. अजय बाजपेई द्वारा भगवान परशुराम जी का भोग लगाकर प्रसाद वितरण किया गया। अमित पांडे द्वारा सभी अतिथियों के लिए जलपान की व्यवस्था कराई गई। अनुराग अग्रवाल द्वारा विश्व हिंदू महासंघ फर्रुखाबाद अंकित स्मृति शील्ड मुख्य अतिथि को भेंट की गई। कार्यक्रम के दौरान उमाशंकर गुप्ता द्वारा उपस्थितजनों को रामनाम का पटुका पहनाकर जय श्रीराम के जयकारे लगवाए गए। कार्यक्रम को सफल बनाने में मॉडल अल्ट्रासाउंड सेंटर के डॉ. ओम प्रकाश गुप्ता का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर युवा जिला अध्यक्ष रामेंद्र सिंह बैश, युवा जिला प्रभारी राजेंद्र मिश्रा, भास्कर अग्निहोत्री, गीता तिवारी, संगीता अवस्थी, ममता दीक्षित, रूबी कुमारी, संजीव कुमार सिंह, गिरीश तिवारी, धनंजय सिंह, अंशुल सक्सेना (कम्पिल विधानसभा अध्यक्ष), गणेश कुमार, राजा सैनी, योगेश कुमार, अजीत शाक्य, हर्ष राजपूत, शैलेश कश्यप, अजय अग्निहोत्री, माधुरी मिश्रा, युवा जिला कोषाध्यक्ष संतोष कुमार, संपादक पत्रकार सुनील शुक्ला, पत्रकार आलोक शुक्ला, पत्रकार अनुराग दुबे, शिवांशु शुक्ला (गौ सेवक), शिवा त्रिवेदी, दीपक सिंह राठौर (जिला संयोजक), अमित वर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में जिला अध्यक्ष अरविंद शुक्ला ने सभी मुख्य अतिथियों, विशिष्ट अतिथियों एवं उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया तथा कहा कि भगवान परशुराम जी का जीवन हमें धर्म रक्षा, सामाजिक एकता और संगठन की मजबूती का संदेश देता है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया।

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
और पढ़ें