
कायमगंज, फर्रुखाबाद, आलोक शुक्ला की रिपोर्ट – आज नवीन मंडी समिति कायमगंज में डिप्टी आरएमओ श्रीमती रोली सिंह जी और पुरुषोत्तम दास क्षेत्रीय विपणन अधिकारी का आगमन हुआ।
सरकारी खरीद का निरीक्षण करते हुए उन्होंने आवश्यक दिशा निर्देश मार्केटिंग इंस्पेक्टर को दिए उन्होंने गेहूं के रखरखाव एवं खरीद की आवक का निरीक्षण किया ।
अभी पूर्व में माननीय जिलाधिकारी ने भी गेहूं भीगने के संबंध में मार्केटिंग इंस्पेक्टर को प्रतिकूल प्रविष्टि दी थी इस संक्षेप में इन अधिकारियों का दौरा हुआ ।

वहीं भारतीय उद्योग व्यापार मंडल फर्रुखाबाद के प्रांतीय मंत्री/ जिला अध्यक्ष आदेश अग्निहोत्री, जिला मंत्री नीरज राठौर, जिला संगठन मंत्री पिंटू कौशल आदि लोग उपस्थित थे।
डिप्टी आरएमओ श्रीमती रोली सिंह जीके साथ, मंडी सचिव शैलेंद्र कुमार वर्मा, सीनियर मार्केट मार्केटिंग गल्ला इंस्पेक्टर जितेंद्र जी , जिला अध्यक्ष आदेश अग्निहोत्री सहित टीन सेट की व्यवस्था को देखा गया खरीद का गेहूं वहां पर रखने का, एवं जो दुकाने खाली पड़ी हुई है उनके टीन मे भी सरकारी गेहूं को रखा जाएगा यह निर्देश डिप्टी आरएमओ श्रीमती रोली सिंह ने दिया ।

इसी दौरान व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ जिलाध्यक्ष आदेश अग्निहोत्री ने व्यापार मंडल की डायरी डिप्टी आरएमओ को दी गई आदेश अग्निहोत्री ने कहा अचानक बरसात होने की वजह से थोड़ा बहुत माल भीग गया था उसको सुखाकर बोरों में भरवा दिया गया जिसकी निकासी बराबर ट्रैकों से हो रही है और केंद्र तक वह माल पहुंचाया जा रहा है।निरीक्षण करने के बाद डिप्टी आरएमओ ने आवश्यक निर्देश देते हुए प्रस्थान किया।



