best news portal development company in india

बारिश के पानी से भरे गड्डे में दो बच्चे डूबने से हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम

SHARE:

कायमगंज, फर्रूखाबाद, आरोही टुडे न्यूज – कोतवाली क्षेत्र के गांव कटरा रहमत खां निवासी सूरज पुत्र विनोद उम्र लगभग 12 बर्ष तथा मोनू पुत्र राजपाल उर्फ़ अन्नू उम्र लगभग 10 बर्ष दोनों बच्चे नहाने के लिए बरसात के पानी से भरे गड्डे में नहाने के लिए पछपुखरा, कलाखेल, मऊशीदाबाद,गये थे घर से यह दूरी लगभग 2 किलोमीटर होगी नहाते समय दोनो बच्चे गहरे गड्ढे में चले गये तथा डूब गये, साथ गये अन्य गांव के बच्चों ने इसकी सूचना तुरंत परिवार वालों को दी सूचना पाते ही परिजन घटना स्थल पर पहुंचे तथा सूरज को मृत अवस्था में बाहर निकाल लिया इस दौरान मोनू गहरे गड्ढे में नीचे डूब गया जिसकी वजह से वह नहीं मिल सका, इसकी सूचना पुलिस को दी गयी सूचना पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी अजय वर्मा, प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ला, तहसीलदार अरविन्द कुमार मयफोर्स के घटना स्थल पर पहुंचे व जांच पडताल की,इस बीच गोताखोरों तथा रेस्क्यू टीम को भी अचानक हुई इस घटना की सूचना दी गयी आनन फानन में गोताखोरों ने पहुंचकर गहरे गड्ढे में भरे पानी में काफी मशख्खत के बाद मोनू को भी बाहर निकाल लिया इसी बीच रेस्क्यू टीम भी मौके पर पहुंची.क्षेत्रीय ग्रामीणों का जनसैलाब देखने के लिए उमड गया,उधर दोनों परिवारों में आकस्मिक हुई घटना से कोहराम मच गया।

कायमगंज नगर के पूर्व विधायक इजहार खां की पुत्री व सपा नेत्री मारिया आलम भी मौके पर पहुंची.,तथा परिवार से मिलकर ढांडस बंधाया।फिलहाल पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
और पढ़ें