best news portal development company in india

भरत मिलाप की शाम कविताओं के नाम, कवि सम्मेलन में झूमे श्रोता

SHARE:

कायमगंज, फर्रूखाबाद आलोक शुक्ला की रिपोर्ट – भरत मिलाप समिति कायमगंज के सौजन्य से भरत मिलाप के अवसर पर सी.पी.गेस्ट हाउस में एक भव्य अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन तथा अंतरराष्ट्रीय कवयित्री साक्षी तिवारी द्वारा माँ सरस्वती की वंदना के साथ हुआ। देर रात तक चले इस कवि सम्मेलन में देश के विभिन्न शहरों से आए प्रतिष्ठित कवियों ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। लखनऊ की शशि श्रेया ने,”कुछ यहाँ से,कुछ वहाँ से मिल रहे हैं
बोरियों मे,,,, गाँठ बाँधे मिल रहे हैं
प्रेम पूजा है अगर,, तो ये बताओ!
नालियों मे किसके बच्चे मिल रहे हैं”,पढ़कर ख़ूब तालियाँ बटोरी। प्रतापगढ़ की साक्षी तिवारी ने, “यूँ ख़्वाबों में आवारगी चल रही है,
इन पैरों में बेचारगी चल रही है।
ज़रूरत पड़ी तो मना लूँगी तुझको,
अभी ख़ुद से नाराज़गी चल रही है” सुनाकर महफ़िल लूट ली।
ग्वालियर से आये राष्ट्रीय कवि राजकिशोर ने ,”होंठ नदी के सूख रहे हैं,कुआँ भी प्यासा है।
हर चेहरे पर छाई उदासी और निराशा है,” पढ़कर व्यवस्था पर तंज कसा। स्थानीय कवि एवं शायर देवेश दीक्षित ने , “दिन में भी महताब देखती रहती हैं।
आँखे क्या-क्या ख़्वाब देखती रहते हैं।।” पढ़कर शायरी के रंग बिखेरे।


सी.पी. स्कूल के प्रधानाचार्य योगेश तिवारी के मुक्तक बहुत सराहे गये। उन्होंने पढ़ा, “न मरुथल अच्छा लगता था,न बगिया अच्छी लगती थी।
न तो कभी वो सरयू जैसी नदिया अच्छी लगती थी।।
वैभव के कोई भी साधन कहाँ भरत को भाते थे।
विना राम के राजमहल से कुटिया अच्छी लगती थी।।”
मैनपुरी से आये वीर रस के जाने-माने कवि ‘मनोज चौहान ने अपनी ओजस्वी कविताओं से सभागार में मौजूद हर व्यक्ति में देशभक्ति का जोश भर दिया। हरदोई के विख्यात हास्य कवि अजीत शुक्ला ने श्रोताओं को हंसने पर मजबूर कर दिया और खूब ठहाके बटोरे। मैनपुरी की देवांशी माहेश्वरी की कविताओं को भी ख़ूब सुना गया। इसके अलावा अलवर के कमलेश जैन ‘बसंत’, पवन बाथम,सुनीत सिद्धार्थ ने अपनी-अपनी रचनाओं से माहौल बनाये रखा। मिथिलेश अग्रवाल की अध्यक्षता में हुए इस कार्यक्रम का शुरुआती संचालन देवेश दीक्षित ने तथा सम्मेलन का संचालन अलवर के कमलेश जैन’बसन्त ने किया। किया। व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष संजय गुप्ता ने सभी आगन्तुकों के प्रति आभार प्रकट किया।

इस अवसर पर अटल गुप्ता, पवन गुप्ता,कमलेश गुप्ता, लक्ष्मीनरायन अग्रवाल, न.पा. अध्यक्ष शरद गंगवार, अमर सिंह खटिक,डॉ. विकास शर्मा, राजेश अग्निहोत्री,अमित सेठ, रामप्रकाश कल्लू यादव, आदेश अग्निहोत्री, मनोज कौशल,संजय बंसल, आलोक गुप्ता ,संजीव शाक्य, संजीव, अग्रवाल, मंसाराम गुप्ता, नीरज अग्रवाल,चंदन शाक्य, आसिफ मंसूरी,अनिल गंगवार,जितेंद्र रस्तोगी, लखपति सक्सेना सहित कई गणमान्य नागरिक, साहित्य प्रेमी और भारी संख्या में युवा श्रोता उपस्थित थे।

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
और पढ़ें