best news portal development company in india

उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष संजय गुप्ता, नगर महामंत्री संजीव अग्रवाल, विधानसभा अध्यक्ष जितेन्द्र रस्तोगी, महामंत्री संगम शाक्य का पत्रकार संघ ने किया सम्मान

SHARE:

 

कायमगंज,फर्रुखाबाद, आलोक शुक्ला की रिपोर्ट – राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा संघ के तत्वाधान में आज दिनांक 24 अक्टूबर 2026 को सी.पी. गेस्ट हाउस, कायमगंज में पत्रकार संवाद एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया।

समारोह में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला अध्यक्ष संजय गुप्ता, महामंत्री संजीव अग्रवाल, जितेन्द्र रस्तोगी, विधानसभाअध्यक्ष संगम शाक्य विधानसभा महामंत्री को स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा संघ के पदाधिकारियों एवं उपस्थित पत्रकार बंधुओं ने सभी व्यापारी नेताओं का माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि संजय गुप्ता, एवं संजीव अग्रवाल जितेन्द्र रस्तोगी, संगम शाक्य ने हमेशा व्यापारी हितों के साथ-साथ पत्रकारों के सम्मान और सुरक्षा की आवाज को बुलंद किया है। व्यापारी और पत्रकारों के बीच सेतु का काम करने के कारण इन सभी का सम्मान पूरे व्यापार मंडल और पत्रकार जगत का सम्मान है। कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के कार्यकारी अध्यक्ष कौशल किशोर ने की तथा मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. ए.पी. सिंह मौजूद रहे।
कार्यक्रम का संचालन आसिफ मंसूरी ने बहुत शानदार तरीके से किया। इस मौके पर जिले के तमाम पत्रकार बंधु एवं उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारी व अन्य व्यापार संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे मौजूद रहे।

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
और पढ़ें