फर्रुखाबाद, आरोही टुडे न्यूज, आलोक शुक्ला की रिपोर्ट – अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन के संयोजन से राष्ट्र को समर्पित विशाल तिरंगा यात्रा आगामी 15 अगस्त 2025 दिन शुक्रवार को सुबह 10:00 बजे गुड़गांव देवी मंदिर से बीबीगंज, तिकोना, पक्के पुल, चौक, घूमना होते हुए लाल गेट पर राष्ट्रगान होगा उसके उपरांत बद्री विशाल डिग्री कॉलेज में तिरंगा यात्रा का समापन होगा साथ ही इस यात्रा में सम्मिलित सभी भाइयों एवं बहनों को हरित क्रांति के तहत सभी को एक-एक पौधा स्वतंत्रता के नाम, अपनी मां के नाम, अपने देश के नाम, अपने शहीदों के नाम, अपने किसानों के नाम, अपने जवानों के नाम दिया जाएगा लगभग 1000 से अधिक पौधों का इंतजाम अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के द्वारा किया गया है
पूरी यात्रा में जगह-जगह जलपान की व्यवस्था की जाएगी इस यात्रा में हिंदू, मुस्लिम, सिख, इसाई आपस में है भाई भाई इस विचारधारा को बढ़ावा दिया जा रहा है क्योंकि इस राष्ट्र निर्माण में सभी धर्म के लोगों ने सभी समुदाय के लोगों ने अपने प्राणों की आहुति दी थी यह राष्ट्र सभी का है जो राष्ट्र की बात करेगा अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन उसके साथ खड़ा होगा आपसी प्रेम और सौहार्द देशभक्ति से ओत प्रोत यह यात्रा विराट स्वरूप लेने वाली है अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के प्रदेश अध्यक्ष धीरज पांडेय ने फर्रुखाबाद वासियों से विनम्र निवेदन किया है कि इस विशाल तिरंगा यात्रा में सम्मिलित होकर राष्ट्र को सर्वोपरि मान कर इस यात्रा को दिव्यता एवं भव्यता प्रदान करें एक दिन राष्ट्र को अपना दें, भारत को दें जहां हमने जन्म लिया, जहां हम पले बड़े हुए जिस धरती पर हम स्वतंत्रता से बोल सकते हैं, रह सकते हैं, कहीं भी आ जा सकते हैं जिस धरा पर कई महापुरुषों ने जन्म लिया ऐसी भारत माता को नमन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ हम लोगों को हुआ इसका धन्यवाद करते हुए इस विशाल तिरंगा यात्रा को सफल बनाएं ।


