
फर्रुखाबाद, आरोही टुडे न्यूज आलोक शुक्ला की रिपोर्ट – स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम बडे़ हर्षो-उल्लास के साथ मनाया गया। स्वामी विवेकानन्द कॉलेज ऑफ नर्सिंग फर्रूखाबाद में 79वां स्वतंत्रता दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरूआत आये हुए अतिथियों एवं संस्था के प्रबन्ध समिति के द्वारा मां सरस्वती, मां भारती एवं महान विभूतियों की प्रतिमाओं पर पुष्पार्पण, दीप प्रज्ज्वलित कर की गयी। जिसके उपरान्त प्रबन्धक अनुराग दुबे सहित समस्त ट्रस्टीगण एवं आये हुए सम्मानित अतिथियों के द्वारा ध्वजरोहण कर राष्ट्रगान किया गया। स्वतंत्रता के अमृतकाल खण्ड में संस्था के प्यारे विद्यार्थियों के द्वारा सांस्कृतिक देशभक्ती नृत्य, राष्ट्रगान एवं नाटक के माध्यम से राष्ट्र के प्रति देशभक्ती भावनाएं प्रस्तुत की गयी। साथ ही सभी छात्र/छात्राओं ने भाषण एवं रंगोली जैसे कार्यक्रमों में भी बढ़-चढ कर हिस्सा लिया।

डायरेक्टर डॉ0 सचिन दुबे ने संम्बोधित करते हुए कहा देश आज 79वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। 15 अगस्त 2025 को भारत को आजादी मिले 78 साल पूरे हो गये हैं। इस अवसर पर हम अपने घरों, दफ्तरों, सार्वजनिक स्थल, स्कूल, कॉलेज और सरकारी भवनों आदि जगहों पर स्वतंत्रता का जश्न मना रहे हैं। स्वतंत्रता दिवस हमें ब्रिटिश शासन के 200 वर्षों के बाद मिली आजादी और उन शहीदों की याद दिलाता है जिन्होंने देश की खातिर अपना बलिदान दे दिया। संस्था के प्रबन्धक अनुराग दुबे ने सभी शहीदों को नमन कर श्रद्वांजलि अर्पित करते हुए सभी अतिथियों और विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित की। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विनोद कुमार अग्निहोत्री ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों, पदाधिकारियों, स्टॉफ एवं समस्त छात्रों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कर धन्यबाद ज्ञापित किया। इस मौके पर आदित्य मिश्रा, अध्यक्ष विनोद कुमार अग्निहोत्री, प्रबन्धक अनुराग दुबे, शिवस्वरूप पाठक, डायरेक्टर डॉ0 सचिन दुबे, अभिषेक मिश्रा सहित संस्था के प्राचार्य व समस्त स्टॉफगण उपस्थित रहे।



