best news portal development company in india

अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन ने निकाली विराट तिरंगा यात्रा – प्रदेश अध्यक्ष धीरज पाण्डेय

SHARE:

फर्रुखाबाद, आरोही टुडे न्यूज, आलोक शुक्ला की रिपोर्ट – आज 15 अगस्त पर अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन के संयोजन में तृतीय विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन फर्रुखाबाद जनपद में हुआ इस तिरंगा यात्रा में भिन्न भिन्न संगठनों ने सहभागिता दी अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के प्रदेश अध्यक्ष धीरज कुमार पांडे ने हिंदू, मुस्लिम, सिख ईसाई आपस में है भाई भाई का नारा बुलंद किया राष्ट्र सर्वोपरि है तिरंगा सर्वोपरि है इस यात्रा के माध्यम से समाज में संदेश दिया इस यात्रा में मुस्लिम भाइयों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया कई किसान संगठनों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के प्रदेश अध्यक्ष धीरज पांडे ने सर्वप्रथम यात्रा प्रारंभ होने से पूर्व किसान भाइयों को माला पहनकर सम्मानित किया तथा देश के फौजी भाइयों को माला पहनकर सम्मानित किया इस मौके पर कई व्यापार मंडल सम्मिलित रहे यह यात्रा स्वतंत्रता सेनानियों को समर्पित यात्रा थी इस यात्रा में जय जवान जय किसान भावना के तहत किसानों का सम्मान प्रदेश अध्यक्ष धीरज कुमार पांडे के द्वारा किया गया इस यात्रा में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के जिला अध्यक्ष गौरव कुमार यादव ने यात्रा में पधारे सभी संगठनों का आभार व्यक्त किया अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के जिला उपाध्यक्ष गोपाल कृष्ण सक्सेना ने कहा कि यह यात्रा आने वाले समय में देश को एक होने का संदेश देगी हिंदू मुस्लिम सिख इसाई सभी वर्गों के लोगों ने इस देश को आजाद करने में अपनी अहम भूमिका निभाई है तब जाकर हमको आजादी मिली है इस यात्रा में नंदी संकल्प सेवा के संस्थापक विक्रांत अवस्थी, किसान यूनियन टिकैत ग्रुप, किसान यूनियन जनशक्ति, किसान यूनियन अखंड प्रदेश, व्यापार मंडल मिश्रा गुट संस्कार भारती के संस्थापक सुरेंद्र पांडे, साहस इंडिया ग्रुप के संस्थापक सुबोध शुक्ला, ब्राह्मण जन सेवा समिति के संस्थापक नारायण दत्त दुबे, क्रांतिकारी परिवार से बॉबी दुबे तथा सैकड़ो संगठनों ने इस यात्रा में सम्मिलित होकर एकता और आपसी भाईचारे की मिसाल कायम की है अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के प्रदेश सचिव संजय कटियार जी ने इस मौके पर कहा की अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन सदैव कमजोर गरीब लाचार लोगों के लिए दिन-रात काम करता है और आगे भी करता रहेगा इस मौके पर लखनऊ से आए प्रदेश महामंत्री सत्यम पाठक ने फर्रुखाबाद के सभी सम्मानित भाइयों को इस तिरंगा यात्रा में सम्मिलित होने के लिए धन्यवाद दिया हरदोई जनपद के जिला अध्यक्ष अमित पांडे इस तिरंगा यात्रा में मौजूद रहे एटा जनपद के जिला अध्यक्ष हिमांशु भारद्वाज ने यात्रा में सम्मिलित सभी लोगों को तिरंगे का वस्त्र पहनाकर सम्मानित किया इस तिरंगा यात्रा में भिन्न-भिन्न प्रकार के अलौकिक दृश्य देखने को मिले ।

अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन की यह यात्रा प्रेम और सौहार्द का प्रतीक बनी इस यात्रा में श्याम सुंदर वर्मा लोधी महासभा के जिला अध्यक्ष ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया मुख्य रूप से इस तिरंगा यात्रा में किसान यूनियन के सत्यवान झा अपने पूरे जनबल के साथ इस यात्रा में सम्मिलित रहे सुरजीत कटियार किसान यूनियन टिकैत ग्रुप से अजय कटियार किसान यूनियन अखंड प्रदेश के क्रांति पाठक अखिलेश मिश्रा अतुल मिश्रा, मुनीश मिश्रा, रत्नेश पाठक, सौरभ कटियार बीबीगंज युवा कमेटी, प्रियांशु शाक्य बीबीगंज, आलोक अवस्थी सार्थक एजेंसी, अरविंद शुक्ला स्वतंत्रता सेनानी परिवार अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के जिला सचिव सौरव शाक्य, जिला महामंत्री सुरजीत कटियार, जिला कानूनी सलाहकार आसिफ जमा खान, जिला सचिव प्रशांत सिंह, नगर अध्यक्ष सौरभ गुप्ता, नगर महामंत्री मनीष यादव, नगर सचिव नीरज राठौर, नगर सचिव चंदन मिश्रा, नगर सचिव अभिनव कटियार, नगर सचिव कुनाल कटियार, नगर सचिव क्षितिज शर्मा, जिला सचिव सुनील शर्मा, जिला प्रवक्ता भगवान दास शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा, जिला सचिव सौरभ शर्मा, बढ़पुर ब्लॉक अध्यक्ष राजेश यादव, बढ़पुर ब्लॉक उपाध्यक्ष अतुल मिश्रा, बढ़पुर ब्लॉक सचिव अनुराग शाक्य, मोहम्मदाबाद ब्लाक अध्यक्ष नरेंद्र शर्मा, तथा सैकड़ो अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के पदाधिकारी इस विशाल तिरंगा यात्रा में मौजूद रहे इस तिरंगा यात्रा में आए हुए सभी सम्मानित भाइयों, बहनों और माता को प्रदेश अध्यक्ष धीरज कुमार पांडे ने धन्यवाद प्रेषित किया अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन सदैव पीड़ित , कमजोर, लाचार व्यक्ति के लिए दिन-रात काम करता रहेगा यह वचन दिया।

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
और पढ़ें