
शमसाबाद, फर्रुखाबाद आरोही टुडे न्यूज, आलोक शुक्ला की रिपोर्ट – गंगा कटरी क्षेत्र में आजकल भयंकर बाढ़ के हालात देखे जा रहे हैं। गंगा किनारे बसे गांव में पानी भरा हुआ है गांव की गलियां पानी से लबालब भरी है । बाढ़ के चलते वहां के निवासियों को बहुत सारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। बाढ़ पीड़ितों को आर्थिक समस्याओं के साथ-साथ खानपान की समस्याओं से भी जूझना पड़ रहा है। ऐसे मुश्किल हालातो में भाजपा नेता जिला पंचायत सदस्य पद उम्मीदवार राजीव चतुर्वेदी बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए हैं। वह अपने समर्थकों के साथ लगातार चार दिनों से बाढ़ पीड़ितों के लिए भोजन उपलब्ध करा रहे हैं ।

भाजपा नेता राजीव चतुर्वेदी वहां के निवासियों के लिए दो वक्त का निवाला उपलब्ध करा रहे हैं। वे गांव- गांव, घर-घर पहुंचकर लोगों को लंच पैकेट बांट रहे हैं। आपको बताते चले की गंगा नदी के किनारे लगभग एक दर्जन से ज्यादा गांव बाढ़ की चपेट में है। जिससे वहां भोजन व रोशनी की समस्या है। श्री चतुर्वेदी बिस्कुट, मोमबत्ती, माचिस आदि बाढ़ पीड़ितों को उपलब्ध करा रहे हैं। उनके साथ उनके समर्थक भी कंधे से कंधा मिलाकर उनकी मदद कर रहे हैं ।भोजन पाकर बाढ़ पीड़ितों के चेहरे खिल उठते हैं। राजीव चतुर्वेदी ने बताया कि उनके द्वारा जो भी बन पड़ेगा उससे जनता की सेवा उनके द्वारा की जाएगी। वह गांव गांव पहुंचकर वहां के निवासियों का हाल-चाल ले रहे हैं।



