best news portal development company in india

जल्द फर्रुखाबाद आयेंगे राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत , लिंक एक्सप्रेसवे पर करेंगे चर्चा – जिलाध्यक्ष अजय कटियार

SHARE:


फर्रुखाबाद, आरोही टुडे न्यूज, आलोक शुक्ला की रिपोर्ट – आज संगठन की तरफ से बैठक का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में लिंक एक्सप्रेसवे से प्रताड़ित किसान बड़ी संख्या में रहे इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद शाक्य ने कहा कि किसानों की जमीन को कोई उनकी मर्जी के बिना नहीं ले सकता आगे इसी कड़ी में कानपुर मंडल उपाध्यक्ष लक्ष्मी शंकर जोशी ने कहा कि जनपद में गंगा एक्सप्रेसवे क्यों नहीं बनाया गया हमारे जन प्रतिनिधियों को ये सोचना चाहिए और लिंक एक्सप्रेसवे में किसानों से वार्ता करनी चाहिए इसी कड़ी में जिला अध्यक्ष अजय कटियार ने कहा कि लिंक एक्सप्रेसवे की लड़ाई लम्बी लड़ी जाएगी हमारे राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत जी को भूमि अधिग्रहण की लड़ाई में महारत हासिल है वह बहुत जल्द फर्रुखाबाद आयेंगे लिंक एक्सप्रेसवे में किसानों की जमीनों पर डाका नहीं डालने देंगे |
इस अवसर पर जिला संरक्षक छविनाथ शाक्य,पूर्व मंडल सचिव अफरोज मंसूरी जिला उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मिश्रा जगन्नाथ शाक्य, अजय पाल यादव,जिला प्रवक्ता गोपी शाक्य,जिला कोषाध्यक्ष विमलेश शाक्य,जिला महासचिव अभय यादव,जिला मीडिया प्रभारी मुकेश शर्मा,जिला सचिव सुग्रीव पाल, पुजारी कटियार, संजय यादव बिजनेश,अरविंद गंगवार,अंकित राजपूत, रामबिलास राजपूत,अनीश सिंह सोनू सोमवंशी कमलेश शाक्य,शिवराम शाक्य,सतीश कठेरिया,अजीत कुमार उर्फ टिंकू यादव,रजत गंगवार,सहित लिंक एक्सप्रेसवे से पीड़ित किसान उपस्थित रहे ।

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
और पढ़ें