best news portal development company in india

समर्पण सेवा समिति व सीपी मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कैंप का आयोजन

SHARE:

कायमगंज, फर्रूखाबाद, आरोही टुडे न्यूज, आलोक शुक्ला की रिपोर्ट – समर्पण सेवा समिति व सीपी मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में कंपिल क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर खास में निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कैंप का आयोजन किया गया। कैंप का आयोजन सत्यपाल सिंह के आवास पर आयोजित किया गया। कैंप का शुभारंभ ग्राम प्रधान हेमा देवी व डॉक्टर शिवम त्रिपाठी द्वारा किया गया। कैंप में कुल 165 मरीज का उपचार किया गया। ग्रामीण क्षेत्र में बारिश व बदलते मौसम के कारण घर-घर बुखार, खांसी, जुकाम, नाक कान गला, हड्डी व पेट से संबंधित मरीजों का निशुल्क परीक्षण, उपचार व दवाई वितरित की गई।

शिविर में गांव कुंवरपुर, हरकरनपुर, मेंदपुर आदि के मरीजों का निशुल्क उपचार किया गया। शिविर में गंभीर मरीजों को अस्पताल भेजा गया, वहां पर मेडिकल डायरेक्टर डॉक्टर मंगल पांडे द्वारा समुचित निशुल्क इलाज किया गया। कैंप में कुल 165 मरीज का उपचार किया गया। कैंप में विमल चतुर्वेदी, विमलेश पांडे, नितिन गंगवार, गोपी सक्सेना, विमल सिंह, वीरेंद्र सिंह आदि का अभूतपूर्व सहयोग रहा।

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
और पढ़ें