best news portal development company in india

पब्लिक स्कूल एसोसिएशन की बैठक में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता पर हुई चर्चा

SHARE:


फर्रुखाबाद, आरोही टुडे न्यूज, आलोक शुक्ला की रिपोर्ट – पब्लिक स्कूल एसोसिएशन की बैठक दिनांक 24.08.2025 दिन रविवार को मनीष मिश्र के जे पी मेमोरियल स्कूल, निकट सेंट्रल जेल,आलू मंडी रोड में प्रातः दस बजे से दोपहर 12 बजे तक अध्यक्ष डॉ मुकेश राठौर की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता पर निम्नलिखित महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए………सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आगामी 16 सितम्बर को संपन्न होगी।परीक्षा शुल्क 50 रुपए प्रति छात्र रहेगा।
परीक्षा के लिए फॉर्म भर कर जमा करने की अन्तिम तिथि 05.09.2025 रहेगी। उपरोक्त तिथि के बाद फॉर्म जमा नहीं होंगे।
प्रतियोगिता की अन्तिम तैयारी हेतु अग्रिम बैठक दिनांक 05.09.2025 दिन शुक्रवार को होगी।
इस बैठक में डॉ मुकेश राठौर,  मुन्ना लाल तिवारी,  देव कुमार शर्मा,  प्रभात कुमार शुक्ल,  मनीष मिश्रा, देवेश नारायण अवस्थी, संजय यादव,  नवनीत मिश्रा, उमेश मिश्रा आदि अनेक प्रधानाचार्य, प्रबंधक,एवं निदेशक उपस्थित रहे।

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
और पढ़ें