best news portal development company in india

“5 दशक पुराने गंगा–रामगंगा पुल का पुनर्निर्माण ज़रूरी” – भाजपा नेता विकास राजपूत

SHARE:

फर्रुखाबाद, आरोही टुडे न्यूज, आलोक शुक्ला की रिपोर्ट – 
 जिले में गंगा और रामगंगा नदी पर बने पुल अब जर्जर हालत में पहुँच चुके हैं। लोहिया सेतु लगभग 5 दशक पुराना हो चुका है और उसकी निर्धारित समयसीमा भी समाप्त हो चुकी है। इसी प्रकार रामगंगा पुल भी जर्जर हो चुका है। लगातार मरम्मत कार्यों के कारण यातायात प्रभावित होता है और यात्रियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ती है।

हाल ही में गंगा नदी पर बने लोहिया सेतु की मरम्मत फिर से शुरू की गई, जिसके चलते एक महीने तक बड़े वाहनों के लिए रूट डायवर्जन लागू कर दिया गया। इससे शहर और आसपास के क्षेत्रों में लंबा जाम लग रहा है और हजारों यात्री प्रभावित हो रहे हैं।

भाजपा नेता विकास राजपूत ने इस गंभीर समस्या पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि—
“बड़ोदरा सहित देश के कई हिस्सों में जर्जर पुलों के चलते बड़े हादसे हो चुके हैं और जनहानि हुई है। फर्रुखाबाद के गंगा व रामगंगा नदी पर बने पुल भी उसी स्थिति में पहुँच चुके हैं। अब समय आ गया है कि केवल मरम्मत के बजाय इन पुलों का पुनर्निर्माण किया जाए।”

उन्होंने आगे कहा कि राज्य और केंद्र दोनों जगह भाजपा की सरकार है। यदि जनप्रतिनिधि और प्रशासन इच्छा शक्ति दिखाएँ तो सरकार से आसानी से बजट उपलब्ध कराया जा सकता है और पुलों का पुनर्निर्माण तेजी से कराया जा सकता है।

राजपूत ने प्रशासन व जनप्रतिनिधियों से अपील करते हुए कहा कि जनता की सुविधा और सुरक्षा को देखते हुए गंगा–रामगंगा पुलों का पुनर्निर्माण प्राथमिकता पर होना चाहिए।

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
और पढ़ें