best news portal development company in india

मथुरा से उत्तर प्रदेश में पहली बार टू व्हीलर टैक्सी एसोसिएशन का होगा गठन 

SHARE:

एशोसिएशन के पदाधिकारी का 2 सितंबर को होगा चुनाव
लोगों को मिला नया रोजगार संस्थापक अध्यक्ष विनोद दीक्षित

मथुरा , आरोही टुडे न्यूज आलोक शुक्ला की रिपोर्ट – बृज यातायात एवं पर्यावरण जागरूकता समिति रजि उत्तर प्रदेश के द्वारा टू व्हीलर टैक्सी संचालकों की एक आवश्यक बैठक होटल निविशका इन कृष्ण विहार बीएसए रोड पर हुई । जिसकी अध्यक्षता समिति संस्थापक अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने की संचालन अंकित अग्रवाल ने किया । बैठक में बृज दर्शन के लिए श्रद्धालुओं के लिए चलाई गई टू व्हीलर टैक्सी संचालन में हो रही कठिनाइयों के लिए मंथन करते हुए । आगामी 2 सितंबर 2025 को शाम 4:00 बजे होटल निविशका इन में टू व्हीलर टैक्सी टू व्हीलर एशोसिएशन का किया जाएगा गठन । समिति के संस्थापक विनोद दीक्षित ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा इस एशोसिएशन में टू व्हीलर टैक्स संचालकों को शामिल किया जाएगा जिनके पास कमर्शियल टू व्हीलर ( पीली नम्बर प्लेट) वाहन हैं । मथुरा में उत्तर प्रदेश में प्रथम बार दो साल पहले टू व्हीलर टैक्सी का शुभारंभ बृज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति रजि उत्तर प्रदेश के प्रयासों से हुआ था । इस प्रयास पूरे देश से आने वाले श्रद्धालुओं सुविधा मिलने के अलावा बहुत सारे लोगों को नया रोजगार मिला साथ ही उत्तर प्रदेश को टैक्स के रूप में राजस्व मिला। लेकिन अब वर्तमान के समय में बहुत सारे लोग अवैध रूप से टू व्हीलर टैक्सी का संचालन कर रहे हैं यह सरकार और श्रद्धालुओं के साथ धोखाधड़ी है । इसको रोकने के लिए टू व्हीलर टैक्सी एशोसिएशन का गठन किया जा रहा है । बैठक में नरेंद्र दीक्षित ,अंकित अग्रवाल, आकाश ठाकुर, कुमुद् शर्मा,चंद्र प्रकाश, सोनवीर वीर चौधरी, अनिल कुमार भाटिया , दीपक, गौरव आदि रहे शामिल । 

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
और पढ़ें