best news portal development company in india

भारतीय किसान यूनियन टिकैत फर्रुखाबाद जिला कार्यालय पर संगठन की बैठक हुई

SHARE:

फर्रुखाबाद, आरोही टुडे न्यूज, आलोक शुक्ला की रिपोर्ट – आज भारतीय किसान यूनियन टिकैत फर्रुखाबाद जिला कार्यालय पर संगठन की बैठक की गई जिसमें 22 सितंबर को जिले में लिंक एक्सप्रेसवे के विरोध में एवं गंगा नदी पर एवं राम गंगा नदी पर बांध को लेकर राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत की महापंचायत हथियापुर में प्रस्तावित की गई बैठक के माध्यम से ग्राम पंचायत अध्यक्ष से लेकर जिले के अपाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद शाक्य ने कहा कि इस महापंचायत के माध्यम से जिले के किसानों का भविष्य तय होगा इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अजय कटियार ने कहा कि सभी के सहयोग से इस महापंचायत को ऐतिहासिक बनाया जाएगा इस महापंचायत को सफल बनाने के लिए ब्लॉक बार प्रभारी नियुक्त किए गए ब्लॉक बार प्रभारी निम्न है |
राजेपुर ब्लॉक श्री कृष्ण गोपाल मिश्रा एवं श्री संजीव सोमवंशी जिला उपाध्यक्ष है |

बढ़पुर ब्लॉक श्री विजय सिंह शाक्य जिला सलाहकार समिति अध्यक्ष एवं श्री अरविन्द सिंह गंगवार
कमालगंज ब्लॉक श्री सुशील कटियार पुजारी जिला सचिव एवं श्री बरजोर सिंह राजपूत
मोहम्दाबाद ब्लॉक श्री संजय यादव जिला सचिव
नवाबगंज ब्लॉक श्री सुग्रीव पाल जिला सचिव
शमशाबाद ब्लॉक श्री गोपी शाक्य जिला प्रवक्ता
कायमगंज ब्लॉक श्री बृजेश गंगवार जिला उपाध्यक्ष को बनाया गया जिससे किसानों इस महापंचायत की जानकारी जनपद के समस्त किसानों को मिले इसके लिए सभी पदाधिकारियों को सोशल मीडिया के माध्यम से भी प्रचार और प्रसार के लिए भी कहा | और आगे कटियार ने कहा लिंक एक्सप्रेसवे में बहुत विसंगतियां है जिन्हें दूर किया जाना बहुत जरूरी है उन विसंगतियों को बिना दूर किए लिंक एक्सप्रेसवे को किसान किसी भी कीमत पर नहीं बनने देगा इस सरकार में किसान और मजदूर का शोषण चरमसीमा पर हो रहा है आगे बोलते हुए कटियार ने कहा कि गंगा और राम गंगा नदी के किनारे जनपद के लाखों किसान रहते है जो कि हर वर्ष किसान गंगा और राम गंगा में बाढ़ की वजह से बर्बाद हो जाता है किसानों को बरबादी से बचने के लिए ब्लॉक कायमगंज की ग्राम पंचायत बहबलपुर के मजरा धीमर से लेकर श्रंगीरामपुर तक बांध बनवाया जाए और राम गंगा नदी पर ग्राम गुड़ेरा से भावन तक बांध बनवाया जाए|


इस अवसर पर जिला पदाधिकारीयों सहित कई वक्ताओं ने अपनी बात रखी जिसके बाद कुछ नए पदाधिकारी भी मनोनीत किए गए जिसमें जिला उपाध्यक्ष अशोक यादव निवासी अमृतपुर को पुनः बनाया गया जिला संगठन मंत्री अरविंद गंगवार निवासी गुतासी को बनाया गया जिला सह सचिव दिनेश सिंह गौर निवासी पहाड़पुर सिरौली को बनाया गया सदर तहसील अध्यक्ष रामप्रकाश सिंह पाल निवासी हथियापुर को मनोनीत किया गया इसी के साथ सदर तहसील उपाध्यक्ष अनुज कुमार राजपूत एवं तहसील सदर महासचिव रजत गंगवार को मनोनीत किया गया |
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता छविनाथ शाक्य जिला संरक्षक ने की और संचालन बरजोर सिंह ने किया |
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मिश्रा,ब्रजेश गंगवार,सुबोध यादव,अजयपाल यादव,जिला महासचिव अभय यादव,जिला कोषाध्यक्ष विमलेश शाक्य,जिला सचिव,बिजनेश यादव,सुशील दीक्षित बाबा जी,सुग्रीव सिंह पाल,जिला संगठन मंत्री संजीव यादव,जिला प्रचार मंत्री राजेश गंगवार,गुड्डू यादव,तहसील अध्यक्ष कायमगंज कश्मीर गंगवार,तहसील अध्यक्ष अमृतपुर अनीश सिंह सोनू सोमवंशी, ब्लॉक अध्यक्ष मोहम्मदाबाद राजीव उर्फ बड़े ब्लॉक अध्यक्ष बढ़पुर शिवराम शाक्य ब्लॉक अध्यक्ष शमसाबाद सतीश कठेरिया ब्लॉक अध्यक्ष राजेपुर अजीत कुमार उर्फ टिंकू यादव ब्लॉक अध्यक्ष कमालगंज पवन जोशी संजय सिंह नवाबगंज बबलू खटीक आशीष उर्फ रामू यादव, अनुराग गंगवार सहित सैकड़ों किसान उपस्थित रहे  ।

 

 

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
और पढ़ें