best news portal development company in india

किसान और मजदूर अपनी दबी हुई आवाज को बुलन्द करने के लिए 22 सितंबर को हथियापुर पहुंचे —अजय कटियार

SHARE:

 


फर्रुखाबाद, आरोही टुडे न्यूज, आलोक शुक्ला की रिपोर्ट – आपको अवगत कराते चले कि जनपद में हथियापुर में 22 सितंबर को राष्ट्रीय प्रवक्ता आदरणीय चौधरी राकेश टिकैत जी किसानों को आवाज को बुलन्द करने के लिए आ रहे हैं इसी परिपेक्ष में पूरे जनपद में सभी ब्लॉकों में बैठकों का दौर चालू हैआज जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में कमालगंज ब्लॉक में मॉडल शंकरपुर, पंजुखिरिया, कोरीखेड़ा,नगला चाहर,ग्राम पंचायत बहोरा में बैठके की गई इसी कड़ी में जिलाध्यक्ष अजय कटियार ने कहा कि जनपद में लिंक एक्सप्रेसवे में तीनों कटो पर किसानों की बेतहाशा जमीन की जा रही है किसानों को भूमिहीन किया जा रहा है और उसका उचित मुआवजा भी नहीं दिया जा रहा है आगे इसी कड़ी में उन्होंने कहा दूसरी तरफ जनपद का पूरा उत्तरी क्षेत्र भयंकर बाढ़ की चपेट में हर वर्ष आता है जिससे उस क्षेत्र का किसान बहुत कष्टों में रहता है अमृतपुर तहसील क्षेत्र का नब्बे परसेंट हिस्सा बाढ़ से प्रभावित रहता है सरकार जल्द से जल्द पूरे क्षेत्र में बांध बनवाए जिससे किसानों को राहत मिले | जिला उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मिश्रा,बरजोर सिंह,विजय सिंह शाक्य ने भी अपने विचार रखे |


इस अवसर पर जिला महासचिव अभय यादव,जिला कोषाध्यक्ष विमलेश शाक्य,जिला सचिव पुजारी कटियार,अजयपाल यादव,कमालगंज ब्लॉक अध्यक्ष पवन जोशी,बढ़पुर ब्लॉक अध्यक्ष शिवराम शाक्य,अशोक शाक्य,बबलू जोशी आदि किसान साथ रहे |

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
और पढ़ें