
फर्रुखाबाद, आरोही टुडे न्यूज, आलोक शुक्ला की रिपोर्ट – आज सभी ब्लॉकों में भारतीय किसान यूनियन टिकैत के पदाधिकारियों ने जनपद के हथियापुर में प्रस्तावित 22 सितम्बर को महापंचायत को सफल बनाने के लिए बैठके की जिसमें आज तहसील अमृतपुर के ब्लॉक राजेपुर में ब्लॉक अध्यक्ष के नेतृत्व में बैठक की गई जिसमें जिला अध्यक्ष अजय कटियार मौजूद रहे| बैठके निम्न ग्रामों में रही।

मोकुलपुर,खाकिन,गुड़ेरा,हीरानगर,भावन,अमैयापुर,नगला हुसा बैठकों का संचालन अजयपाल यादव ने किया जिसमें बोलते हुए जिला अध्यक्ष अजय कटियार ने कहा कि पूरे अमृतपुर क्षेत्र को आज बांध की जरूरत है इस मांग को भारतीय किसान यूनियन टिकैत पिछले वर्षों से ही उठा रही है क्षेत्र के गांव वासियों को बहुत दिक्कत हो रही है अपनी मांगो को मजबूत करने के लिए सभी अन्नदाता किसान 22 सितम्बर को हथियापुर जरूर आए और अपनी आवाज बुलंद करे आगे उन्होंने लिंक एक्सप्रेसवे में जो खामियां है उनको भी दूर किया जाए खामियां दूर किए बिना लिंक एक्सप्रेसवे का निर्माण किसान नहीं होने देगा |

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मिश्रा,संजीव सोमवंशी,जिला महासचिव अभय यादव,जिला सचिव सुशील दीक्षित बाबा जी,तहसील अध्यक्ष अमृतपुर अनीश सिंह सोनू सोमवंशी,आयुष यादव,जदुवीर सिंह उप ब्लॉक प्रमुख राजेपुर, अजीत सिंह सोमवंशी सहित पदाधिकारी उपस्थित रहे |


