
फर्रुखाबाद , आरोही टुडे न्यूज, आलोक शुक्ला की रिपोर्ट – हथियापुर में प्रस्तावित महापंचायत के लिए जिला अध्यक्ष और प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद शाक्य ने किसानों के साथ हाथीपुर पहुंचकर महापंचायत स्थल का जायजा लिया और मौके पर थाना प्रभारी मऊदरवाजा लक्ष्मण सिंह मौजूद रहे जिसके बाद सभी पदाधिकारी इकट्ठे होकर आकलगंज, शमशेरनगर, टीकानगरा, गडरियाननगला,रशीदपुर, गांगौली, किसानंनगला,रामकिशन नगला,आवाजपुर, अर्रापहाड़पुर आदि ग्रामों में घूम घूमकर किसानों को हथियापुर महापंचायत आकर राकेश टिकैत को सुनने के लिए कहा किसानों ने आश्वासन दिया कि हम सभी किसान जरूर आएंगे |

इस अवसर जिला संरक्षक छविनाथ शाक्य जिला उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मिश्रा,अजयपाल यादव,जिला महासचिव अभय यादव,जिला संगठन मंत्री अरविंद गंगवार तहसील अध्यक्ष सदर रामप्रकाश पलिया,अनुज राजपूत,रजत गंगवार,ब्लॉक अध्यक्ष बढ़पुर शिवराम शाक्य, ब्लॉक अध्यक्ष पवन जोशी,सतीश कठेरिया,आशीष यादव,सुनील,राघवेंद्र, विकास यादव,अमित कठेरिया,अजीत सोमवंशी सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे |



