
फर्रुखाबाद, आरोही टुडे न्यूज, आलोक शुक्ला की रिपोर्ट – आज भारतीय किसान यूनियन अखंड प्रदेश के जिला अध्यक्ष क्रांति पाठक के नेतृत्व में जिला अधिकारी महोदय को किसानों की समस्याओं से संबंधित सात सूत्रीय मांगो का एक ज्ञापन दिया जिसमें एक ज्ञापन माननीय मुख्यमंत्रीजी के लिए था और एक ज्ञापन जिला अधिकारी महोदय के लिए था जिसमें अभी तक हाईवे का कार्य पूर्ण न किए जाने के संबंध में, गंगा पार क्षेत्र में आई गंगापार के छेत्र मे भयंकर बाढ़ के संबंध में, किसानों की फसलों के बीमा के संबंध में, और कई मांगे कायमगंज,की मोहमदाबाद की व नवाबगंज की थी जिनका निस्तारण करने के लिए जिलाधिकारी महोदय को 15 दिन का समय दिया गया है अगर इन मांगों को 15 दिन में पूर्ण नहीं किया जाता है तो फिर किसान यूनियन एक बड़ा आंदोलन करेगी।

किसान यूनियन के आज के आंदोलन में प्रमुख प्रमुख रूप से प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र सोलंकी, राष्ट्रीय महासचिव राजेश दीक्षित उर्फ बबलू, प्रदेश सचिव भानु वर्मा, प्रदेश प्रवक्ता छन्नू प्रधान, जिला महासचिव रवि शुक्ला, जिला मंत्री मोहित खन्ना, अमित त्रिपाठी, पूरन सिंह, गिरीश चंद्र शाक्य, राजवीर सिंह, जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ इकरा खान, शांति देवी, मुन्नी देवी, आशा राजपूत समेत लगभग दो सैकड़ा किसान यूनियन के कार्यकर्ता मौजूद रहे।



