
फर्रुखाबाद, आरोही टुडे न्यूज, आलोक शुक्ला की रिपोर्ट – आज आवास विकास स्थित समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर बहुजन आंदोलन के प्रणेता, शोषित-वंचित समाज के रहनुमा मान्यवर कांशीराम जी की पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई।
कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के तमाम वरिष्ठ नेताओं ने कांशीराम जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने कहा कि कांशीराम जी ने 1984 में बहुजन समाज पार्टी का गठन कर शोषित, दलित और पिछड़े समाज को एकजुट करने का ऐतिहासिक कार्य किया। उन्होंने मनुवादी सोच के विरुद्ध समाज के अंतिम व्यक्ति को जागरूक करने का आंदोलन खड़ा किया।
पूर्व मंत्री सर्वेश अंबेडकर ने कहा कि कांशीराम जी ने अपने जीवन का प्रत्येक क्षण दलित, पिछड़े और वंचित समाज के उत्थान के लिए समर्पित किया।
उन्होंने यह सिद्ध किया कि यदि समाज के सबसे निचले पायदान का व्यक्ति शिक्षित और संगठित हो जाए, तो सत्ता परिवर्तन संभव है।कांशीराम जी ने न केवल राजनीतिक चेतना जगाई, बल्कि सामाजिक और आर्थिक रूप से भी बहुजन समाज को आत्मनिर्भर बनने का संदेश दिया।उनकी विचारधारा आज भी देश के लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत एवं पूर्व जिला अध्यक्ष नदीम अहमद फारूकी ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि कांशीराम जी ने हमेशा समाज को जोड़ने और जागरूक करने का कार्य किया, वे कभी पद और प्रतिष्ठा के मोह में नहीं पड़े। जिला प्रवक्ता विवेक सिंह यादव ने अपने वक्तव्य में कहा कि आज बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती भारतीय जनता पार्टी के इशारे पर कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि मायावती अपनी पार्टी को नहीं, बल्कि भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करने का प्रयास कर रही हैं, जिसे अब दलित समाज भली-भांति समझ चुका है।इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष नागेंद्र सिंह शाक्य, सदर विधानसभा अध्यक्ष चंद्रेश राजपूत, भोजपुर विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह यादव, बाबा साहब वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव अशोक अंबेडकर, तथा सुनीता शाक्य सहित कई वक्ताओं ने अपने विचार रखे।

कार्यक्रम का संचालन बाबा साहब वाहिनी के जिला अध्यक्ष अमन सूर्यवंशी ने किया।
इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष शशांक सक्सेना, लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव बंटी यादव, शिव शंकर शर्मा, अर्चित मिश्रा, आयुष यादव, युवजन सभा के जिला अध्यक्ष शिवम यादव राजपाल यादव एडवोकेट, विजय अनुरागी,अजय यादव राष्ट्रीय सचिव मजदूर सभा,उमेश चंद्र, दीक्षा शाक्य, शिवम पटेल, ब्लॉक अध्यक्ष बढ़पुर मुख्तियार आलम, महिला सभा उपाध्यक्ष सुनीता शाक्य,दीक्षा शाक्य,बाबा साहब वाहिनी के सदर विधानसभा अध्यक्ष रितिक कुमार यादव, ब्लॉक अध्यक्ष राजेपुर मोनू यादव, ब्लॉक अध्यक्ष कमालगंज रमन कुशवाहा, नगर अध्यक्ष नवाबगंज नदीम खान, सलोवा के जिला सचिव आशीष यादव उख़रा, आयुष यादव,नंदकिशोर दुबे वंदे मातरम,
ऋतिक यादव आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
सभी समाजवादियों ने संकल्प लिया कि मान्यवर कांशीराम जी के अधूरे सपनों को पूरा करने के लिए 2027 के चुनाव में पूरी निष्ठा और मेहनत से कार्य करेंगे।



