
कायमगंज, फर्रुखाबाद, आरोही टुडे न्यूज, आलोक शुक्ला की रिपोर्ट – आज उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के जिला अध्यक्ष सुबोध गुप्ता उर्फ मंसाराम के प्रतिष्ठान पर इंजीनियर हरकिशोर तिवारी प्रदेश अध्यक्ष राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश का आगमन हुआ जहां उन्होंने संगठन के पदाधिकारी से शिक्षक एमएलसी चुनाव से संबंधित विस्तार से चर्चा कर नगर के कई शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधक से मिलकर वार्तालाप पर अधिक से अधिक संख्या में शिक्षकों के बोर्ड बनवाए जाने की अपील की।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के जिला अध्यक्ष सुबोध गुप्ता उर्फ मंसाराम ने पदाधिकारी समेत शिक्षक एमएलसी हरि किशोर तिवारी का पदाधिकारी समेत माल्यार्पण कर उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया इसके उपरांत पूर्व सदस्य राज्य महिला आयोग आदरणीय डॉ मिथिलेश अग्रवाल जी के आवास पर पहुंचे जहां उन्होंने विस्तार से चर्चा की कि वह पूर्ण समर्थन के साथ हर संभव उन्हें चुनाव जिताने का प्रयास करेंगे इस अवसर पर पूर्व राज्य महिला आयोग की सदस्य आदरणीय डॉक्टर मिथिलेश अग्रवाल जी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के जिला अध्यक्ष सुबोध गुप्ता उर्फ मंसाराम जिला महामंत्री जितेंद्र रस्तोगी जिला मीडिया प्रभारी हिमांशु शर्मा जिला मीडिया प्रभारी जहांन अहमद पारस गुप्ता आयुष गुप्ता सागर गुप्ता सागर श्रीवास्तव उपस्थित रहे।



