best news portal development company in india

राजेपुर: सबलपुर सोसाइटी पर खाद की कालाबाज़ारी से किसान परेशान, सचिव और अध्यक्ष पर आरोप

SHARE:

राजेपुर, फर्रुखाबाद , अंकित सिंह की रिपोर्ट, आरोही टुडे न्यूज,- विकास खंड के सबलपुर सोसाइटी पर खाद वितरण में बड़े पैमाने पर अनियमितताओं और कालाबाज़ारी की शिकायतें सामने आ रही हैं। किसानों का कहना है कि सोसाइटी में खाद का पर्याप्त स्टॉक होने के बावजूद उन्हें खाद नहीं मिल रही है। वहीं, सचिव और अध्यक्ष पर किसानों ने गंभीर आरोप लगाए हैं कि वे खाद की कालाबाज़ारी में लिप्त हैं।

किसानों का कहना है कि सोसाइटी सचिव ओमिका अग्रवाल और अध्यक्ष द्वारा खाद वितरण में पारदर्शिता नहीं रखी जा रही है। कई किसानों को घंटों लाइन में लगने के बाद भी खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। किसानों ने बताया कि वे कई बार अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

ग्रामीण जगदीश सिंह, गंगा बॉक्स, राकेश सिंह सहित कई किसानों ने बताया कि सोसाइटी पर खाद खुलेआम ब्लैक में बेची जा रही है। छोटे और गरीब किसान परेशान होकर इधर-उधर भटक रहे हैं, जबकि बड़े किसानों या जान-पहचान वालों को प्राथमिकता दी जा रही है।

किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि सोसाइटी पर तत्काल जांच कराई जाए और दोषी कर्मचारियों व अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाए। उनका कहना है कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो वे ब्लॉक मुख्यालय पर धरना देने को मजबूर होंगे।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर प्रशासन ने जल्द सुनवाई नहीं की, तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाएंगे।

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
और पढ़ें