
कायमगंज- फर्रुखाबाद, आरोही टुडे न्यूज –
आज जिलाधिकारी आशुतोष कुमार दुबे की अध्यक्षता में तहसील दिवस (सम्पूर्ण समाधान दिवस) का आयोजन किया गया इस बीच पुलिस अधीक्षक आरती सिंह तथा विधायिका डाक्टर सुरभि गंगवार भी मौजूद रही।क्षेत्र की तृप्ती शाक्य पत्नी अमित कुमार शाक्य निवासी घसिया चिलौली ने विधुत बिल से सम्बंधित समस्या को लेकर तहसील-दिवस में शिकायती पत्र दिया है उन्होंने कहा हमारे विधुत कनेक्शन के मीटर से दो बिल बन रहे हैं जिससे मै काफी परेशान हूं। उन्होनें दूसरी आईडी को बंद करने के लिए गुहार लगाई है इसी प्रकार किशन पाल पुत्र गजराज निवासी बाराबिकू ने पट्टे की भूमि की पैमाइश करवाकर कब्जा दिलाये जाने के लिए शिकायती पत्र दिया है सबसे अधिक विधुत आपूर्ति से सम्बंधित शिकायती पत्र आये।

कुल 54 शिकायती पत्र आये जिसमें 2 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।
उपजिलाधिकारी अतुल कुमार सिंह, तहसीलदार विक्रम सिंह,क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार द्विवेदी,
इंस्पेक्टर क्राइम कामिल खां,
कृषि विभाग राहुल कुमार,
विधुत उपखंड अधिकारी विनोद कुमार,आदि अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।


