best news portal development company in india

सालों से मथुरा के ट्रांसपोर्ट नगर की सड़कों की जर्जर स्थिति- विनोद दीक्षित

SHARE:

मथुरा आरोही टुडे न्यूज आलोक शुक्ला की रिपोर्ट -: ब्रज यातायात एवं पर्यावरण समिति रजि उत्तर प्रदेश के संस्थापक अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने मुख्यमंत्री से शिकायत की है कि सालों से मथुरा के ट्रांसपोर्ट नगर की सड़कों की जर्जर स्थिति होने के कारण यहां पर अनेक प्रकार की सड़क दुर्घटना हो चुकी है साथ ही बरसात के दिनों में जगह-जगह पानी भरने के कारण सड़कों में गड्ढे हो चुके हैं जिससे आए दिन वाहन पलट जाते हैं या फस जाते हैं अभी तक काफी लोग चोटीले हो चुके हैं लेकिन इसके बावजूद जिला प्रशासन को शिकायतें भेजने के बाद भी जिला प्रशासन ने आज तक इस और ध्यान नहीं दिया है जबकि यह सड़क बहुत ही महत्वपूर्ण है ।

नेशनल हाईवे नंबर 19 से ट्रांसपोर्ट नगर होते हुए सौंख रोड मथुरा में मिलती है साथ ही जाम से बचने के लिए इस रोड का लोग प्रयोग करते हैं लेकिन जर्जर स्थिति होने के कारण इस रोड की उपयोगिता बिल्कुल ना के बराबर रह गई है अगर यह रोड ठीक रहेगी तो जाम की समस्या से भी लोगों को निजात मिलेगी और स्थानीय निवासियों को भी इसका लाभ मिलेगा । इसलिए इस सड़क निर्माण बहुत जरूरी है । 

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
और पढ़ें