best news portal development company in india

सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जन्म जयंती के उपलक्ष्य में अमृतपुर विधानसभा की पदयात्रा 15 नवंबर को होगी

SHARE:

नवाबगंज, फर्रुखाबाद, आरोही टुडे न्यूज, आलोक शुक्ला की रिपोर्ट – भारत रत्न एवं प्रथम गृहमंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जन्म जयंती के उपलक्ष्य में अमृतपुर विधानसभा की बैठक बिकास खंड शमशाबाद क्षेत्र के ग्राम मंझना स्थित एक शीत ग्रह में संपन्न हुई।

बैठक में 31 अक्टूबर को सभी बूथ पर कार्यक्रम 31 अक्टूबर से 6 दिसंबर तक होंगे ।जिसमें लौह पुरुष सरदार पटेल यूनिटी मार्च पदयात्रा कार्यक्रमों को आयोजन करना, विधानसभा स्तर पर एक यात्रा 500 कार्यकर्ताओं के साथ व सभा पर चर्चा करना है । बैठक में सभी कार्यकर्ताओं को बताया गया कि अमृतपुर विधानसभा की पदयात्रा 15 नवंबर को होगी जो भोलेनाथ मंदिर रोशनाबाद से हजियापुर होते हुए मंझना कोल्ड स्टोर तक जाएगी।


उक्त कार्यक्रम को लेकर बैठक आयोजित की गई जिसमें अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य, विधानसभा संयोजक जिला उपाध्यक्ष अतुल दीक्षित, सहसंयोजक यात्रा चेयरमैन अनिल राजपूत, वरिष्ठ भाजपा नेता अतुल सिंह गंगवार, मंडल अध्यक्ष कमल भारद्वाज, नीरज अवस्थी, भूपेंद्र चौहान, मृदुल गंगवार, प्रधान मदारी गंगवार, अमन अवस्थी, संजय पाल, रूपेश गंगवार, आकाश गुप्ता, बाल गोविंद गोस्वामी, सुभाष राजपूत, नरेंद्र गुप्ता, रत्नेश गोस्वामी, रजनीश अवस्थी, ऋषि गंगवार, सर्वेंद्र गंगवार एवं समस्त मंडल कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
और पढ़ें