
फर्रुखाबाद, आरोही टुडे न्यूज, आलोक शुक्ला की रिपोर्ट – समर्थ सामाजिक संस्था की कार्यकारिणी की बैठक संस्था के सचिव रोहित सफ्फड के लोहाई रोड ,फर्रुखाबाद स्थित आवास पर आयोजित की गई ।
बैठक के निम्न विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई ।
बैठक में निर्णय लिया गया कि संस्था द्वारा पिछले लगातार 10 वर्षों से चलाए जा रहे
“फर्रुखाबाद स्वच्छता अभियान-फर्रुखाबाद मेरा घर “ कार्यक्रम के अंतर्गत
“श्री दूर्वाषा ऋषि आश्रम घाट ,पांचाल घाट,फर्रुखाबाद “ पर किए जा रहे साप्ताहिक “ श्रमदान “ को 6 दिसम्बर 2025 को “10 वर्ष पूर्ण “ होने के उपलक्ष्य पर एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन “श्री दूर्वाषा ऋषि आश्रम घाट ,पांचाल घाट,फर्रुखाबाद “ पर किया जाएगा जिसमें फर्रुखाबाद जिले के सभी विशिष्ट अधिकारियों को ,धर्माचार्यों को ,गुरु जनों को, समाज के सभी वर्गों के विशिष्ट व्यक्तियों को ,विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्यों,शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को एवं मीडिया के बंधुओं को आमंत्रित किया जाएगा ।इस कार्यक्रम की तैयारियाँ में संस्था द्वारा मुख्यतः पांचाल घाट स्थित “श्री दूर्वाषा ऋषि आश्रम घाट “ के सौन्दर्यीकरण का कार्य पूरे जोरशोर से प्रारम्भ कर दिया गया है जिसे 06 दिसम्बर 2025 के पहले पूर्ण कर लिया जाएगा ।

दूसरा निर्णय लिया गया कि हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी संस्था द्वारा “वस्त्र सबके लिए “ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा जिसके अंतर्गत नगर के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं से एवं नगर के सभी लोगों से अपील करके शहर में चार कलेक्शन सेंटरों पर वस्त्र एकत्रित किए जाएँगे ।
तत्पश्चात उन कपड़ों को महिला-पुरुष , बच्चे-बड़े एवं अलग-अलग आयु वर्गों में छाँट कर तैयार किया जाएगा और फिर उन कपड़ों को नगर के अलग अलग ईंट भट्ठों पर (जहाँ अत्यंत ग़रीब लोग रहते है ) जाकर व्यवस्थित रूप में वितरित किया जाएगा ।
तीसरा और अति महत्वपूर्ण निर्णय यह लिया गया कि संस्था द्वारा डेढ़ वर्ष पूर्व में संचालित “ समर्थ सामाजिक विद्यालय “ को आने वाले सोमवार दिनांक
17/11/2025 से अति ग़रीब परिवारों के लगभग 40 बच्चों को शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से निशुल्क अपने पूर्व स्थान “सफ्फड इण्डस्ट्रीज ,साहबगंज चौराहा ,फर्रुखाबाद “ पर पुनः प्रारंभ किया जाएगा ।
बैठक में संस्था के अध्यक्ष सुरेंद्र पांडेय,
उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता , सचिव रोहित सफ्फड , कोषाध्यक्ष श्रीमती रेनू सिगतिया,अरविंद दीक्षित ,हर्षित सिगतिया,श्रीमती वैशाली सफ्फड उपस्थित रहे ।



