best news portal development company in india

गंगा उत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत विशेष कार्यक्रम रैली,नुक्कड़ नाटक,स्वच्छता अभियान एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

SHARE:

फर्रुखाबाद, आरोही टुडे न्यूज, आलोक शुक्ला की रिपोर्ट – जिला गंगा समिति के तत्वावधान में मनाये जा रहे गंगा उत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत विशेष कार्यक्रम रैली,नुक्कड़ नाटक,स्वच्छता अभियान एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।पांचाल घाट स्थित आर बी एस पब्लिक स्कूल के बच्चों ने मिलकर जागरूकता रैली निकाली।जिसके माध्यम से लोगों को गंगा स्वच्छता एवं संरक्षण का संदेश दिया। हाथों में स्लोगन लेकर बच्चों के द्वारा जगह-जगह पर लोगों को स्वच्छता के लिए जागरुक करने का संदेश दिया गया। रैली पांचालघाट मुख्य मार्ग से होती हुई गंगा घाट पर पहुंची जहां पर सभी बच्चों ने मिलकर गंगा घाट पर स्वच्छता अभियान चलाया एवं घाट पर साफ सफाई की।घाट पर फैली प्लास्टिक,पॉलिथीन,खंडित मूर्तियां आदि को एकत्रित कर उनका निस्तारण किया।

जिला परियोजना अधिकारी निहारिका पटेल ने बताया कि गंगा उत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है जिसके अंतर्गत बच्चों के माध्यम से अन्य लोगों को भी गंगा संरक्षण के लिए जागरूक किया जा रहा है। हमारी गंगा नदी एवं अन्य नदियों को स्वच्छ अविरल निर्मल बनाने हेतु सभी लोगों को इस अभियान से जोड़ने के लिए प्रेरित किया जा रहा है जिससे हमारी नदियां सुरक्षित रह सके एवं नदियों में निवास करने वाले वन्य जीव भी सुरक्षित रहे। इसके अतिरिक्त विभिन्न ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है जो गंगा संरक्षण के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा सके। विशेष तौर पर युवाओं को इस अभियान से जोड़कर उन्हें अलग-अलग दिन में जिम्मेदारी दी जा रही है। घाट पर स्नान करने आए सभी लोगों को गंगा में अपशिष्ट सामग्री डालने से रोका गया। घाट पर उपस्थित पंडित पुजारी, नाविकों आदि को भी घाट पर आने जाने वाले लोगों को गंगा के घाट को स्वच्छ रखने के लिए दिशा निर्देश दिए गए। अंत में सभी लोगों को गंगा स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक श्री ओमप्रकाश,शिक्षकगण शिवम मिश्रा, वीरेंद्र,राजीव अग्निहोत्री, गंगा योद्धा सुमित कुमार, मीना कटियार,घनश्याम, रचना, पीयूष आदि लोगों ने सहयोग किया।

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
और पढ़ें