best news portal development company in india

महानगर अध्यक्ष राघव दत्त मिश्रा के आवास पर पूर्व मुख्यमंत्री स्व. मुलायम सिंह यादव जी की जयंती मनाई गई

SHARE:

 


फर्रुखाबाद, आरोही टुडे न्यूज, आलोक शुक्ला की रिपोर्ट – आज समाजवादी पार्टी महानगर द्वारा महानगर अध्यक्ष राघव दत्त मिश्रा के बजरिया सालिगराम स्थित आवास पर समाजवादी पार्टी के संस्थापक देश के पूर्व रक्षा मंत्री एवं कई बार के पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश,पद्म विभूषित स्व0 मुलायम सिंह यादव जी की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर के अध्यक्ष राघव दत्त मिश्रा व संचालन महानगर के महासचिव रजत क्रांतिकारी ने किया।


सर्वप्रथम सभी समाजवादी साथियों ने स्व0 नेता जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया,
महानगर अध्यक्ष राघव दत्त मिश्रा ने नेता जी को याद करते हुऐ कहा स्व0 मुलायम सिंह जी ने देश के लिए जो किया है वो शब्दों मैं बया नही हो सकता फिर भी आज मैं आप सबके संज्ञान मैं लाता हु कि उनके ही द्वारा पास कानून है जिसकी बदौलत देश पर शहीद हुए सैनिकों के पार्थिक शरीर आज उनके घर तक जाते है,
सभी समाजवादी साथी अब कमर कस ले हम सब को 2027 में अखिलेश जी को मुख्यमंत्री बनाना है तभी नेता जी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
महानगर उपाध्यक्ष वीना शर्मा,महानगर उपाध्यक्ष सुरेंद्र यादव, ओम प्रकाश शर्मा,महानगर उपाध्यक्ष कुलदीप भारद्वाज उर्फ बंटी सभासद,महानगर उपाध्यक्ष खुर्शीद खान, कोषाध्यछ अमन भारद्वाज आदि लोगों ने अपने विचार रखे।
बैठक मैं अमित यादव गोल्डी,सत्यम अवस्थी,हरिओम सकसेना,डॉ शिवम अवस्थी,ऋषि अवस्थी एडवोकेट,गोपाल सकसेना,रिंकू यादव आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Comment