best news portal development company in india

स्वर्गीय नेताजी मुलायम सिंह यादव की जयंती सपा कार्यालय पर धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाई गई

SHARE:

फर्रुखाबाद, आरोही टुडे न्यूज, आलोक शुक्ला की रिपोर्ट – आज समाजवादी पार्टी के संस्थापक, देश के पूर्व रक्षा मंत्री, पद्म विभूषण सम्मानित, हम सबके प्रेरणास्रोत स्वर्गीय नेताजी मुलायम सिंह यादव जी की जयंती समाजवादी पार्टी कार्यालय, आवास विकास, पर धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत जिला अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव के नेतृत्व में नेताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि से हुई। इसके उपरांत एक गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसका संचालन वरिष्ठ अधिवक्ता मुन्ना यादव एडवोकेट द्वारा किया गया।

जिला अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने अपने संबोधन में कहा कि नेताजी एक ऐसी शख्सियत थे जिन्होंने गरीब, शोषित और पीड़ित वर्ग को आवाज दी। संघर्षों से भरा उनका जीवन देश के करोड़ों किसानों और नौजवानों के लिए प्रेरणा है। गरीब परिवार से निकलकर उन्होंने अपने बूते राजनीति में नई इबारत लिखी और समाजवादी आंदोलन को अपने खून-पसीने से सींचा। आज उनके पदचिन्हों पर राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी पूरी निष्ठा के साथ समाजवादी विचारधारा को आगे बढ़ा रहे हैं।


पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत ने कहा
“नेताजी महिलाओं के सम्मान और अधिकारों के सबसे बड़े संरक्षक थे।”

“उनकी राजनीति आम जनता के लिए समर्पित थी, उन्होंने समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने का रास्ता दिखाया।”

“नेताजी का संतुलन, सरलता और निर्णय क्षमता आज भी मार्गदर्शक है।”
पूर्व मंत्री एवं कायमगंज विधानसभा प्रत्याशी सर्वेश अंबेडकर के विचार

“नेताजी का जीवन समाज के अंतिम पायदान तक पहुँचे व्यक्ति को न्याय दिलाने के संघर्ष का प्रतीक है।”
“उन्होंने शिक्षा, किसान और backward वर्गों के हितों के लिए आजीवन लड़ाई लड़ी।”

पूर्व जिला अध्यक्ष नदीम अहमद फारूकी ने कहा—

“नेताजी का जीवन संघर्षों की मिसाल था। उन्होंने हमेशा गरीबों की लड़ाई लड़ी।”

“उनकी राजनीति में नैतिकता, सरलता और जमीन से जुड़े रहने की प्रेरणा मिलती है।”

प्रदेश कार्यकारिणी में विशेष आमंत्रित सदस्य विजय यादव का कथन

“नेताजी ने संगठन को एक परिवार की तरह जोड़ा।”

“उनका नेतृत्व सादगी, संघर्ष और सामाजिक न्याय के मूल्यों पर आधारित था।”

जिला उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र यादव का वक्तव्य
उन्होंने कहा कि नेताजी जैसी महान सोच और संघर्ष की राजनीति ही समाज को सही दिशा दे सकती है।

इस अवसर पर कार्यक्रम में, जिला प्रवक्ता विवेक सिंह यादव,शिवशंकर शर्मा, सुनीता शाक्य, राष्ट्रीय छात्र सभा सदस्य अखिल कठेरिया, बी.के. गंगवार, शिवपाल सिंह, गोपाल यादव, अवधेश कुमार यादव, अशोक अंबेडकर (राष्ट्रीय सचिव, बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी), बंटी यादव (राष्ट्रीय सचिव, लोहिया वाहिनी), रामपाल सिंह यादव फ्रंटल प्रभारी,सुरेंद्र सिंह यादव, अजय यादव (राष्ट्रीय सचिव, मजदूर सभा), राजपाल यादव प्रदेश उपाध्यक्ष छात्र सभा, विशाल यादव सह प्रवक्ता ,सदर विधान सभा अध्यक्ष चंद्रेश राजपूत, दयाराम यादव, करन सिंह यादव,शिवरतन सिंह यादव, रामदयाल यादव, शिवम पटेल, निज़ाम अंसारी, रामदयाल सिंह यादव, तस्लीम खान, नज़र खान, रूबी यादव, ललित यादव, मोहम्मद आबू ताल्हा, उपेंद्र शाक्य, विजय अनुरागी, संजय यादव पूर्व सभासद , आकाश यादव, धीर सिंह, अनुज सिंह यादव, अर्चित शर्मा, अनुराग यादव लोहिया वाहिनी जिला अध्यक्ष, सहित अनेक कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे। यह जानकारी विवेक सिंह यादव सपा जिला प्रवक्ता द्वारा दी गई।

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
और पढ़ें