best news portal development company in india

जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने कई बूथों और केंद्रों का किया आवश्यक निरीक्षण

SHARE:


फर्रुखाबाद, आरोही टुडे न्यूज, आलोक शुक्ला की रिपोर्ट – आज समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव एक्शन मोड में नज़र आए।
जैसे-जैसे एस.आई.आर. का कार्य जनपद फर्रुखाबाद में तेज़ी से आगे बढ़ रहा है, जिलाध्यक्ष भी पूरी सक्रियता के साथ मैदान में उतर गए हैं। हाल ही में सभी ब्लॉकों में प्रहरियों की नियुक्ति के बाद उन्होंने प्रत्येक प्रहरी से संवाद स्थापित किया और अपने-अपने ब्लॉकों में बीएलए की सूची को शीघ्रता से पूर्ण करने के लिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए।

उन्होंने समस्त ब्लॉक प्रहरियों निर्देशित किया कि वे नियमित बीएलए के संपर्क में रहते हुए हर बूथ पर अधिक से अधिक फॉर्म भरवाएँ और अपनी दैनिक रिपोर्ट कार्यालय को भेजते रहें।

आज स्वयं जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने कई बूथों और केंद्रों का आवश्यक निरीक्षण भी किया। उन्होंने वहाँ मौजूद बीएलओ तथा समाजवादी पार्टी द्वारा नियुक्त बीएलए कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनका उत्साह बढ़ाया। जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने यह भी कहा कि जिस बूथ पर समाजवादी पार्टी का सबसे वरिष्ठ पदाधिकारी निवास करता हो वह स्वयं अपने आप को वहां का बीएलए बनाए अथवा बीएलए की जिम्मेदारी का निर्वहन करें।

उनके द्वारा किया गए निरीक्षण में जिला महासचिव इलियास मंसूरी भी बढ़पुर ब्लॉक के काशीराम कॉलोनी में सपा पदाधिकारियों के साथ वोट बढ़वाते हुए मिले, इसके साथ ही जिलाध्यक्ष अमिलापुर, संतोशापुर ,चिलसरा के दो बूथ,शमशाबाद ब्लॉक में पूर्व जिलाध्यक्ष नदीम फारूकी द्वारा खोला गया सहायता केंद्र,
इमादपुर तबरीई पर निरीक्षण किया।
कायमगंज में प्रदेश सचिव सर्वेश अंबेडकर के नेतृत्व में खोला गया एस आई आर जन-सेवा केंद्र का उद्घाटन किया।

इसी क्रम में कायमगंज विधानसभा में रामशरण कठेरिया को उनके समाज के वोटों में वृद्धि हेतु ‘प्रहरी’ की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई।

 

Leave a Comment