best news portal development company in india

आज स्वर्ग धाम सेवा दल की बैठक पांचाल घाट स्थित स्वर्ग धाम पर हुई

SHARE:

फर्रुखाबाद, आरोही टुडे न्यूज, आलोक शुक्ला  की रिपोर्ट – आज स्वर्ग धाम सेवा दल की बैठक पांचाल घाट स्थित स्वर्ग धाम पर हुई बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए और अभी तक फैली अव्यवस्थाओं और अराजकता को समाप्त करने के लिए कठोरता से कार्रवाई करने का सर्व सम्मति से फैसला किया गया, पिछले कई दिनों से लगातार स्वर्गधाम पर हो रही अराजकता और अवस्थाओं के बारे में लोग शिकायत कर रहे थे पिछले तीन दिनों से स्वर्गधाम सेवादल के कार्यकर्ताओं के द्वारा अंतिम संस्कार के बाद विसरा सिराने के लिए नाव से जाने वालेलोगों से अधिक पैसा लेने वाले नाव चालकों के साथ में बहुत शक्ति से पेश आया गया और 2 नाव चालकों को घाट से हटा भी दिया गया अब सभी नव के चालकों को हिदायत दे दी गई है कि यदि कोई भी शिकायत आई तो सीधा पुलिसिया कार्रवाई करवाई जाएगी बैठक में फर्रुखाबाद विकास मंच के जिला अध्यक्ष भईयन मिश्रा ने कहा कि स्वर्ग धाम पर कई जनपदों से लोग अपने पारिवारिक जनों या परिचितों का अंतिम संस्कार करने के लिए आते हैं और उन लोगों के साथ में यहां पर लूट खसोट हो तो उसे फर्रुखाबाद का नाम खराब होता है इसलिए नाव चालकों एवं सफाई कर्मचारी को सख्त हिदायत दी गई है किसी भी सूरत में निर्धारित शुल्क से एक पैसा ज्यादा वसूल किया तो कठोर कार्रवाई की जाएगी स्वर्गधाम सेवादल के द्वारा जल्द ही दाह संस्कार करने वाले लोगों को निशुल्क दाह संस्कार प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा क्योंकि अभी भी शिकायतें मिल रही है कि कफन खसोट गैंग के लोग इधर-उधर से मृतक के पारिवारिक जनों से संपर्क करके उनका आर्थिक शोषण करके प्रमाण पत्र जारी कर देते हैं और लोग उसके चक्कर में आकर उन लोगों को हजारो रुपए दे देते हैं जल्द ही जिलाधिकारी फर्रुखाबाद से मिलकर कफन खसोट गैंग के विरुद्ध संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज करके गैंगस्टर की कार्रवाई करवाई जाएगी किसी भी सूरत में अवैध वसूली और राजकता को बर्दाश्त नहीं किया जा सकेगा
राष्ट्रीय बजरंग दल के विभाग अध्यक्ष कोमल पांडे ने कहा कि सर्व धाम पर जिस प्रकार से गैर समुदाय के लोग आकर गंदगी करते हैं उसको बर्दाश्त नहीं किया जाएगा अब बजरंग दल की टीम लगातार सर्वनाम पर निगरानी रखेगी और जो भी इस प्रकार की नीच हरकत करता पाया गया उसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी स्वर्ग धाम हम लोगों की आस्था का केंद्र है इससे खिलवाड़ करने की इजाजत किसी को नहीं दी जाएगी
रामदास गुप्ता ने कहा कि घाट पर जो गंदगी रहती है उसके लिए प्रधान पूरी तरह से जिम्मेदार हैं क्योंकि जिला प्रशासन ने चार सफाई कर्मचारी सिर्फ और सिर्फ स्वर्गधाम पर कार्य करने के लिए दिए गए है, पर वह स्वर्गधाम पर काम ना करके अपनी मनमानी करते हैं घाट पर साफ सफाई रहे इसके लिए स्वर्गधाम सेवा दल की टीम स्वयं निगरानी करेगी ।

मानवाधिकार सुरक्षा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक यादव भी आज विशेष अतिथि के रूप में बैठक में शामिल हुए उन्होंने भी हर संभव सहयोग घाट को सुंदर और अच्छा बनाने में करने को कहा उन्होंने कहा कि फर्रुखाबाद का स्वर्ग धाम आसपास के कई जनपदों के बीच एकमात्र ऐसा स्थान है जहां पर लोग अपने पारिवारिकजनों या परिचितों का अंतिम संस्कार के लिए यहां लाते हैं और ऐसे स्थान पर गंदगी और अराजकता नहीं होनी चाहिए
बैठक में निर्णय लिए गए कि पूरे स्वर्ग धाम परिसर की साफ सफाई निर्माण कार्य एवं रंगी पुताई कराई जाएगी इसके अलावा घाट पर बाल बनाने वाले लोगों के पहचान पत्र जारी किए जाएंगे वही लोग बाल काट सकेंगे कोई भी खोखा या दुकान रेती में नहीं लगने दी जाएगी
आज की बैठक में प्रमुख रूप से अनिल द्विवेदी, विष्णु मिश्रा, श्यामेंद्र दुबे नीरज, दिनेश यादव चुन्ना, सौरभ पांडे,केके द्विवेदी, मोहित खन्ना, पंकज राठौर, सुमित गुप्ता, रौनक सक्सेना, लवी सक्सेना, अनिल सिंह, नीरज गुप्ता, शाहिद बड़ी संख्या में सेवा दल के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
और पढ़ें