best news portal development company in india

गौ हत्या को रोकने के लिए कड़ा कानून बनाने की जरुरत- भाजपा नेता डॉ.अरशद मंसूरी

SHARE:

फर्रुखाबाद , आरोही टुडे न्यूज, आलोक शुक्ला की रिपोर्ट – समाजसेवी डॉ अरशद मंसूरी ने गौहत्या पर बड़ा बयान दिया हैं! गौ हत्या पर चिन्ता व्यक्त करते हुए देश के प्रथम मुस्लिम देहदानी एवं भाजपा कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के नेता डॉ अरशद मंसूरी ने कहा हैं कि गौ हत्या को रोकने के लिए कड़ा कानून बनाने की जरुरत हैं! चूंकि गाय को हम लोग माता मानते हैं, इसलिए गाय की रक्षा करना भी जरुरी हैं! इसके लिए आई. एस. ओ. प्रमाणित संस्था “मंसूरी सोसाइटी ऑफ मेडिकल सोशल वर्कर्स” जन जागरण आंदोलन चलाकर आम-जनमानस को जागरूक करेगा और गौ हत्या करने वालों का पुरजोर विरोध करेंगा! गौ हत्या करने वालों को दण्डित करवाने हेतु अधिकारियो का सहयोग लिया जायेगा तथा गौ माता को ठण्ड से बचाने के लिए भी पहल की जायेगी! गौ प्रेमी डॉ अरशद मंसूरी ने कमालगंज स्थिति शेखपुर रेलवे क्रासिंग पर गौवंशो के ट्रेन से कट जाने पर भी घोर चिन्ता व्यक्त की हैं! ज्ञात हो कि भाजपा नेता डॉ अरशद मंसूरी पहले भी “अखिल भारतीय गौ रक्षा महासंघ” के माध्यम से पहले भी आवाज़ उठा चुके हैं!

Leave a Comment