
कायमगंज, फर्रुखाबाद, आरोही टुडे न्यूज, आलोक शुक्ला की रिपोर्ट – पर्यावरण संरक्षण करने के लिए एवं लोगों को प्रदूषण से बचाने के लिए आज कायमगंज ब्लॉक में तंबाकू व्यावसायियों के साथ बैठक का आयोजन किया गया।जिलाधिकारी महोदय के दिशा निर्देशन में बैठक में पर्यावरण संरक्षण से संबंधित विषयों पर चर्चा की गई। खंड विकास अधिकारी श्री राजेंद्र प्रसाद सिंह ने उपस्थित सभी व्यापारियों का परिचय लिया एवं प्रदूषण से होने वाली समस्याओं एवं उनके रोकथाम के लिए जागरूक किया। जिला परियोजना अधिकारी निहारिका पटेल ने संबंधित दिशा निर्देश सभी व्यापारियों के समक्ष प्रस्तुत किये उन्होंने कहा कि सभी व्यापारी अपना ससमय रजिस्ट्रेशन कराये, तंबाकू यूनिट में जो भी कर्मचारी कार्य कर रहे हैं वह आवश्यक रूप से ग्लव्स व मास्क का प्रयोग करें,तंबाकू काटने वाली मशीन को कपड़े से ढक कर कार्य करें, समय-समय पर तंबाकू कटिंग करने वाले कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण भी कराये। इसके अतिरिक्त यदि कोई भी समस्या हो तो प्रशासन को लिखित रूप में अवगत कराये जिससे उसका समाधान किया जा सके।

इस अवसर पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के जे ई दीपक कुमार ने भी प्रदूषण को रोकने के लिए संबंधित जानकारी प्रदान की।उनके द्वारा सभी यूनिटों पर साइक्लोन डस्ट कलेक्टर लगाने का प्रस्ताव रखा गया। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के ही वैज्ञानिक सहायक एसडी सिंह ने तंबाकू से होने वाले प्रदूषण के संबंध में विस्तार रूप से जानकारी दी एवं इसको रोकने के लिए जानकारी दी। पर्यावरण विशेषज्ञ गुंजा जैन ने भी उपस्थित सभी व्यापारियों को समय-समय पर प्रदूषण को रोकने के लिए कार्य करने के लिए प्रेरित किया। स्वास्थ्य विभाग से उपस्थित सूरज दुबे ने भी स्वास्थ्य से संबंधित विचार प्रस्तुत किये।इस अवसर पर सभी व्यापारियों ने भी अपनी बात रखी। बैठक में मंडी सचिव शैलेंद्र कुमार, व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष उमेश चंद्र गुप्ता व्यापार मंडल के अंकित अग्रवाल,तंबाकू ट्रेड एसोसिएशन के महामंत्री संजीव कुमार अग्रवाल,महामंत्री महेंद्र राजपूत एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।



