best news portal development company in india

अल्पसंख्यक अधिकार दिवस पर अल्पसंख्यक समाज के 12 प्रतिभाशाली लोगों को किया गया सम्मानित

SHARE:

फर्रुखाबाद , आरोही टुडे न्यूज, आलोक शुक्ला की रिपोर्ट – कमालगंज के शेखपुर में आयोजित अल्पसंख्यक अधिकार दिवस में प्रशासनिक अधिकारीयों की भीड़ उमड़ी, जिससे अल्पसंख्यको में भारी उत्साह देखने को मिला! इस बार के अल्पसंख्यक दिवस समारोह में उत्तर प्रदेश सरकार एवं केन्द्र सरकार के अधिकारीयों का अदभुत समागम देखने को मिला! मुख्य अतिथि के रूप में पहुँचे उपजिलाधिकारी सदर श्री रजनीकांत ने एस.आई.आर. के बारे में विस्तार से महत्वपूर्ण जानकारी देकर अल्पसंख्यको का विश्वास जीतने की कोशिश की और जमहुरियत को मजबूत करने के लिए एस.आई.आर. में सहयोग करने की अपील की!

फर्रुखाबाद तहसील के उपजिलाधिकारी न्यायिक श्री रविन्द्र सिंह ने समाजसेवी डॉ अरशद मंसूरी के सहयोग से गरीब महिलाओ एवं जरुरतमंदो को कम्बल वितरित कर कार्यक्रम की मुक्त कंठ से सराहना की, तो वहीं फर्रुखाबाद एवं कन्नौज जनपद के डाक अधीक्षक दीनबंधु पाण्डेय एवं सहायक अधीक्षक प्रकाश चन्द्र ने अल्पसंख्यक दिवस में प्रतिभाग कर भारतीय डाक विभाग का शानदार स्टॉल लगवाया! डाक अधीक्षक दीन बंधु पांडेय ने अपने सम्बोधन में डाकघर की स्वर्णिम योजनाओं के बारे में जनसमूह को अवगत कराया।

मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए भाजपा कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के नेता एवं मंसूरी सोसाइटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अरशद मंसूरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमन्त्री योगी जी ने समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाकर लोगों के जीवन में खुशहाली लाने का काम किया हैं! समाजसेवी डॉ अरशद मंसूरी ने लड़कियों की उच्च शिक्षा पर बल दिया और अपनी बेटियों को स्नातक में एडमिशन दिलाने तथा रोजगार की तरफ अग्रसर होकर आत्मनिर्भर बनाने का आवाहन किया! कमालगंज ब्लॉक के खण्ड विकास अधिकारी अनिल कुमार सरकार की विकास योजनाओं के बारे में बताया!

कार्यक्रम के अन्त में मशहूर जादूगर के. एस. गोगा ने जादू की विभिन्न कलाओ का शानदार प्रदर्शन किया! अल्पसंख्यक समाज के 12 प्रतिभाशाली लोगों को उपजिलाधिकारी सदर  रजनीकांत, उपजिलाधिकारी न्यायिक  रविन्द्र सिंह, डाक अधीक्षक दीनबंधु पाण्डेय ने उत्कृष्ट समाजसेवा के लिए डॉ अरशद मंसूरी, अरमान मंसूरी, आसिफ खान, गौसेवा के लिए अब्दुल जब्बार, पत्रकारिता के लिए जुल्फकार खान, शिक्षा के लिए प्रधानाचार्य अब्दुल समद, मोहम्मद शाहनूर खान तथा कला के क्षेत्र में जादूगर के. एस. गोगा को सम्मानित किया गया! कार्यक्रम में मदरसा अहसानुल उलूम के प्रधानाचार्य मोहम्मद मुकीम अहमद, वक्फ निरीक्षक श्रीकृष्ण, कनिष्ठ सहायक सुश्री सोनी, भाजपा शक्ति केन्द्र संयोजक मुख्तियार हुसैन सिद्दीकी, बूथ अध्यक्ष अब्दुल जब्बार, शकील खान, हसन खान, कमालगंज डाकघर के पोस्टमास्टर राजीव राजपूत आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Comment