best news portal development company in india

शहर में निकली धूमधाम से निकली सनातनी हिन्दू राष्ट्र पदयात्रा, जगह जगह हुई पुष्प वर्षा

SHARE:

फर्रुखाबाद, आरोही टुडे न्यूज, आलोक शुक्ला की रिपोर्ट – सनातनी हिंदू राष्ट्र पदयात्रा यात्रा शहर में आज निकाली गई ।जिसमे जगह जगह यात्रा का स्वागत किया गया। पुलिस ने यात्रा को निर्धारित रूट से आगे जाने की अनुमति नही दी । बिना अनुमति बज रहा डीजे भीं पुलिस ने जाने नही दिया। 


अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद व बजरंग दल के तत्वावधान में आयोजित सनातनी हिंदू राष्ट्र पदयात्रा रविवार को शहर के घुमना से लाल दरवाजे तक निकाली गई। जिसके बाद यात्रा लाल गेट पर पंहुच कर समाप्त हुई। यात्रा के दौरान सनातनियों ने जमकर जय श्री राम की नारेबाजी की, हालांकि डीजे बजाने की अनुमति न मिलने के कारण कार्यकर्ताओं में मायूसी भी नजर आयी | कुछ पदाधिकारियों द्वारा यात्रा को लाल गेट से आगे रोडवेज बस स्टॉप तक ले जाने का प्रयास किया गया, लेकिन पुलिस द्वारा बैरियर लगाकर यात्रा को वहीं रोक दिया गया। यात्रा में सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए अनेकों लोग केसरिया ध्वज लहराते रहे।यात्रा में शामिल लोगों ने भारत हिन्दू राष्ट्र घोषित,जय श्री राम,जय जय श्री राम वंदे मातरम आदि सनातनी देश भक्ति के गगनभेदी नारे लगाए देश को हिन्दू राष्ट्र की मांग करने वालों का जोश देखकर राहगीर भी हिन्दू राष्ट्र यात्रा में पदयात्रा में शामिल हो गए। पदयात्रा समाप्त करने के‌ दौरान अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद के जिला महामंत्री शनि गुप्ता व उनके साथियों ने हनुमान चालीसा का पाठ किया।


यात्रा में महंत सत्य गिरी महाराज, फर्रुखाबाद विकास मंच के जिलाध्यक्ष भइयन मिश्रा, हिन्दू महा सभा युवा प्रदेश अध्यक्ष विमलेश मिश्रा, उपाध्यक्ष सौरभ मिश्रा, अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के प्रदेश अध्यक्ष धीरज पांडेय, व्यापार मंडल मिश्रा गुट के जिलाध्यक्ष सदानंद शुक्ला, बबीता पाठक, कोमल पाण्डेय, सनी गुप्ता, लल्ला वर्मा, जिलाध्यक्ष प्रीति तिवारी,नारायण दत्त द्विवेदी, सोनी शुक्ला, ठाकुर जितेंद्र सिंह राठौर, अंकुर श्रीवास्तव, सौरभ मिश्रा, सौरभ शुक्ला रहे। यात्रा के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार, सीओ सिटी ऐश्वर्या उपाध्याय, फर्रुखाबाद कोतवाल दर्शन सिंह आदि सुरक्षा में रहे ।

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
और पढ़ें