
फर्रुखाबाद , आरोही टुडे न्यूज, आलोक शुक्ला की रिपोर्ट – राष्ट्रीय लोकदल जिला कार्यालय में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री एवं किसानों दलितों के मसीहा स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह 123 बी जयंती धूमधाम से बनाई गई इस मौके पर सभी पदाधिकारियो एवं कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए मुख्य अतिथि प्रदेश महासचिव राजीव रंजन ने उपस्थित पदाधिकारिया एवं कार्यकर्ताओं को पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के जीवन के संबंध में विस्तार से अवगत कराते हुए कहा चौधरी चरण सिंह का जन्म ही धर्मार्थ के लिए हुआ था उन्होंने किसानों दलितों के हितों में कल्याणकारी कार्य किए थे यही कारण है उन्हें किसानों तथा दलितों का मसीहा कहा जाता प्रदेश महासचिव ने उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के जीवन चरित्र से सीख लेने की अपील के साथ ही उनके पद चिन्हों पर चलने की अपील की जिलाध्यक्ष सूरज चौहान ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह ने भी पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए कहा चौधरी चरण सिंह के सत्ता के शिखर तक पहुंचने के बाबजूद भी उनके बिचारो की जड़े किसानों खेत खलिहालो एवं गांवों तक रही वे प्रधानमंत्री तक ही सीमित नहीं थे बल्कि भारतीय राजनीति किसान चेतना भूमि सुधार तथा सामाजिक न्याय की बो आवाज थे इस आवाज में गांव को लोकतंत्र के केंद्र में रखा आज भी उनके विचार हमें बार-बार याद दिलाते राजनीतिक सफर वास्तविक अर्थ सेवा और संघर्ष से ही तय होता प्रचार से नहीं इस मौके पर अनिल सिंह चौहान जिला महा सचिव नईम खान जिला सचिव ब्लॉक अध्यक्ष सतीश राजपूत तौफीक शामुद्दीन आनंद यादव बीके शुक्ला सहित राष्ट्रीय लोक दल की जिला कमेटी के आधा सैकड़ा सदस्य पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।


