best news portal development company in india

सपा ने किसान दिवस के रूप में मनाई चौधरी चरण सिंह की जयंती, पार्टी कार्यालय पर सम्मानित किए गए किसान

SHARE:

फर्रुखाबाद, आरोही टुडे न्यूज, आलोक शुक्ला की रिपोर्ट – आज समाजवादी पार्टी फर्रुखाबाद के जिला कार्यालय में आज भूतपूर्व प्रधानमंत्री और गांव गरीब तथा किसानों के नेता के रूप में विख्यात चौधरी चरण सिंह जी की जयंती के अवसर पर किसान दिवस के रूप में मनाई गई इस दौरान पार्टी जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव की अध्यक्षता में उपस्थित वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर देश तथा समाज में उनके द्वारा किए गए योगदान पर चर्चा की, इस दौरान किसान दिवस कार्यक्रम के प्रभारी एवं जिला उपाध्यक्ष अजीत यादव ने पार्टी कार्यालय में पांच किसानों को सम्मानित कर सर्दी के मौसम को देखते हुए गरीब महिलाओं को कंबल वितरण किए।
इस दौरान जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने कहा कि श्रद्धेय नेताजी चौधरी साहब को अपना गुरु मानते थे और उन्हीं के मार्गदर्शन में उन्होंने इस प्रदेश में अपनी पहचान बनाई थी चौधरी साहब के बताए हुए रास्ते पर चलकर ही नेताजी जीवन भर किसने की बात करते रहे और इसी वजह से नेताजी को धरतीपुत्र कहा गया नेताजी सदैव यह कहा करते थे, देश की खुशहाली का रास्ता किसान की झोपड़ी से तय होगा, जब तक किसान खुशहाल नहीं होगा तब तक देश खुशहाल नहीं हो सकता।
पूर्व विधायक श्रीमती उर्मिला राजपूत ने कहा कि चौधरी साहब किसानों के नेता थे और उन्होंने अपने पूरे जीवन भर किसानों की आवाज को बुलंद किया, एक समय था जब सरकारें जय जवान जय किसान का नारा लगाया करती थीं, और आज का एक समय है जब किसान अपनी समस्याओं को लेकर जिम्मेदारों के पास जाने की कोशिश करता है तो उनके रास्ते में रुकावट पैदा करने के लिए जवानों को खड़ा कर दिया जाता है। देश के किसानों की खुशहाली ही देश को खुशहाल बना सकती है समाजवादी पार्टी इस बात को सदा इन कहती रही है और मानती रही है।
इस मौके पर जिला महासचिव इलियास मंसूरी ने कहा कि किसान हित में समाजवादियों ने सदैव कार्य किया है माननीय नेताजी जब इस प्रदेश के मुख्यमंत्री थे उन्होंने किसान दुर्घटना बीमा के रूप में एक योजना बनाई थी जिसकी शुरुआत उन्होंने 50000₹ से की थी बाद में इस राशि को बढ़ाकर एक लाख कर दिया, माननीय अखिलेश यादव जी जब इस प्रदेश के मुख्यमंत्री बने तो उन्होंने इस दुर्घटना बीमा की राशि को बढ़ाकर 5 लाख कर दिया। आज कहीं भी किसी भी किसान की दुर्घटना में यदि मृत्यु हो जाती है तो उसके परिवार को 5 लाख रुपए की सरकारी सहायता मिल जाती है, तमाम गरीब लोग हैं जो अभाव में जी रहे होते हैं बच्चे छोटे होते हैं बिना बाप के परिवार बेसहारा होता है उस बेसहारा परिवार को 5 लाख रुपए की सहायता मिल जाने से उसके जीवन में बदलाव आ जाता है बच्चों का पोषण हो पाता है, बेटियों की शादी हो पाती है और सम्मानपूर्वक उस मृतक किसान के बेसहारा बच्चे अपने जीवन को जी पाते हैं।


नव मनोनीत जिला उपाध्यक्ष अजीत यादव ने कहा कि हम खुद एक किसान परिवार से आते हैं हमारे पिता भी किसान थे चौधरी साहब की जयंती को किसान दिवस के रूप में मनाकर माननीय अखिलेश यादव जी ने देश भर के किसानों के सम्मान को बढ़ाया है हम इस मौके पर यह संकल्प लेते हैं कि इस समाजवादी झंडे के साथ गांव गरीब और किसान की जो भी मदद हो पाएगी करेंगे, उनकी आवाज बुलंद करेंगे उनके कदम से कदम मिलाकर उनकी समस्याओं का समाधान करने का प्रयास करेंगे।
इस दौरान शिवशंकर शर्मा जिला सचिव, रामपाल सिंह यादव जिला सचिव, मुजाहिद अंसारी महानगर अध्यक्ष, प्रतिभा यादव प्रदेश सचिव महिला सभा, राजपाल यादव एडवोकेट, नंदकिशोर दुबे वंदेमातरम, उत्कर्ष यादव एडवोकेट, सुलक्षणा सिंह जिला अध्यक्ष महिलासभा, पूजा कठेरिया महानगर अध्यक्ष महिला सभा, विनीत परमार जिला सचिव, निजाम अंसारी जिला सचिव, मुख्तार आलम ब्लॉक अध्यक्ष बढ़पुर, डॉ0 अतुल बाथम, सलमान अहमद, रवि यादव, अवधेश कुमार यादव, ठाकुर राजेंद्र सिंह, संजीत कुमार शर्मा, अर्पण यादव, करन गुप्ता, गौरव सैनी, विपिन प्रजापति, अंकुर साहू, राहुल गुप्ता, राघव गुप्ता, अखिल कठेरिया, रूबी यादव, गीता यादव आदि सैकड़ों की संख्या में पदाधिकारी/कार्यकर्ता/ किसान एवं महिलाओं की विशेष उपस्थिति रही।

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
और पढ़ें