
फर्रुखाबाद, आरोही टुडे न्यूज, आलोक शुक्ला की रिपोर्ट – स्वामी विवेकानंद कॉलेज आफ नर्सिंग में टेबलेट वितरण समारोह एवं फ्रेशर पार्टी का भव्य आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ पूजा अर्चना व दीप प्रज्वलन के साथ हुआ । इसके पश्चात सभी आए हुए अतिथियों का ब्रांच लगाकर स्वागत हुआ। स्वागती भाषण में संस्था के प्रबंधक अनुराग दुबे ने सभी आए हुए अतिथियों का स्वागत व अभिनंदन किया। विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जिसमें मुख्य रूप से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि मा.सांसद मुकेश राजपूत व विशिष्ट अतिथि के रूप में फतेहचंद वर्मा जिला अध्यक्ष भाजपा, डॉ भूदेव राजपूत पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा एवं डॉ. विवेक सक्सेना ने सभी विद्यार्थियों को टेबलेट वितरण कर , गिफ्ट व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। संस्था के प्रबंधक ने मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों का शाल व स्मृति चिन्ह भेंटकर कर सम्मान किया। अध्यक्ष विनोद अग्निहोत्री, उपाध्यक्ष शिवस्वरूप पाठक, डायरेक्टर डॉ. सचिन दुबे एवं ट्रस्टी अभिषेक मिश्रा ने विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट योगदान दे रहे हैं सम्माननीय अतिथियों का स्मृति चिन्ह भेंटकर शाल उड़ाकर सम्मान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे अध्यक्ष विनोद कुमार अग्निहोत्री ने सभी आए हुए अतिथियों का आभार प्रकट किया ।

कार्यक्रम में माध्यमिक शिक्षा संघ के जिला अध्यक्ष लालाराम दुबे, कर्मचारी संघ के बड़े नेता अखिलेश अग्निहोत्री, जिला अध्यक्ष व्यापार मंडल सदानंद शुक्ला ,एडवोकेट क्षेत्र से रामजी बाजपेई ,प्रमोद तिवारी , प्रमुख समाजसेवी शिवओम पांडे , अवनीश शाक्य , प्रदेश कार्य समिति सदस्य किसान मोर्चा भाजपा आदित्य मिश्रा, निदेशक एशियन कंप्यूटर इंस्टिट्यूट सुरेंद्र पांडे , पूर्व निदेशक सहकारी बैंक अरुण त्रिवेदी, जिला मंत्री भाजपा धर्मेंद्र राजपूत, नगर अध्यक्ष भाजपा राजकुमार वर्मा के साथ कार्यक्रम में संस्था के प्राचार्य , समस्त स्टाफ व सभी छात्र- छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन वैभव सोमवंशी ने किया।



